धीरज कुमार के सीरियल यारों का टशन में रोमांस करती दिखेगी असली पति पत्नी अनिरुद्ध दवे और शुभी आहूजा की जोड़ी.

टीवी एक्टर अनिरुद्ध दवे जो कि रुक जाना नहीं बंधन सुर्यपुत्र कर्ण जैसे शो में काम कर चुके हैं अब सब टीवी के सीरियल यारो का टशन में नजर आएंगे जिसका निर्माण किया है क्रिएटिव ऑय लिमिटेड के धीरज कुमार ने। इसमें दिलचस्प बात यह है कि वो इन दिनों काफी खुश हैं। उनकी खुशी का कारण उनकी पत्नी शुभी आहूजा हैं। क्योंकि उन्हें भी इसी शो में अपने रीयल पति के अपोजिट रोमांस करने के लिए फाइनल कर लिया गया है। जी हां आपने सही सुना। अनिरुद्ध दवे की पत्नी को उनके अपोजिट रोल के लिए साइन किया गया है यह बात उनके लिए सरप्राइज के तौर पर सामने आई। इस मामले पर बोलते हुए अनिरुद्ध ने बताया- मुझे इस बारे में कोई आइडिया नहीं था कि उसने ऑडिशन दिया है और फाइनल हुई है। हम दोनों एक सीरियल में काम करेंगे।


Random Photos

Everyone knew Anjali Agarwal as a model but today she has come to know her as a film actress... Posted by author icon admin Nov 27th, 2019 | Comments Off on Everyone knew Anjali Agarwal as a model but today she has come to know her as a film actress