करोड़ो  दिलों की धड़कन बने ’पवन सिंह’ 

भोजपुरी गायिकी के सिरमौर व पावर स्टार पवन सिंह सोशल साईट्स यू ट्यूब पर एक नया रिकॉर्ड कायम करते हुए पाँच करोड़ दिलों की धड़कन बन गए हैं। जी हाँ, पवन सिंह की पिछले वर्ष की सुपर डुपर हिट भोजपुरी फिल्म ’भोजपुरिया राजा’ का गाना ’छलकत हमरो जवनिया’ अनोखा रिकार्ड कायम करते हुए हाईएस्ट पाँच करोड़ व्यूज पार कर लिया है। इससे ज्यादा अब तक किसी भी गाने को व्यूज नहीं मिले हैं।  पवन सिंह और काजल राघवानी के ऊपर फिल्माये गये इस गाने को संगीतप्रेमी  बहुत पसंद कर रहे हैं। संगीत जगत में पहली बार किसी गायक-नायक ने एक नया इतिहास रचा है, जिससे भोजपुरी गीत-संगीत का परचम विश्व फलक पर लहर रहा है। निर्देशक सुजीत कुमार सिंह के निर्देशन में वसुंधरा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी फिल्म ’भोजपुरिया राजा’ के निर्माता सुधीर सिंह व सह निर्माता संदीप सिंह तथा बिजनेस मैनेजर विजय यादव हैं। हर किसी का पसन्दीदा गाना  ’छलकत हमरो जवनिया’ को वर्ल्डवाईड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कम्पनी ने रिलीज किया है। अब तक इस गाने को पाँच  करोड़ से अधिक संगीतप्रेमी देख चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि फिल्म  ’भोजपुरिया राजा’  के जरिये निर्देशक सुजीत कुमार सिंह ने निर्देशन के क्षेत्र में अलग मुकाम बनाकर मिसाल कायम किया है। गीतकार आजाद सिंह के लिखे इस गीत को संगीत से सजाया है मधुकर आनंद ने। जिसे अपनी सुरीली आवाज में पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने गाया है।

पवन सिंह अपने चाहने वालों का आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं कि ’मेरी यह सफलता, मेरे चाहने वाले, श्रोताओं व दर्शकों की  सफलता है। आज मैं जो कुछ भी हूं आप सबकी प्यार के बदौलत से ही हूं। अपना प्यार व स्नेह ऐसे ही बनाये रखियेगा। मैं हमेशा कोशिश करता रहूंगा कि अपने दर्शकों व श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन कर सकूं।’   ——– Uday Bhagat(PRO)


Random Photos

LAUNCH OF ANGREZI PATIYALAA – KITCHEN & BAR... Posted by author icon admin Jan 29th, 2020 | Comments Off on LAUNCH OF ANGREZI PATIYALAA – KITCHEN & BAR
R-Vision Pvt Ltd Launches Their Latest Music Video Munde Bad Ne Saare... Posted by author icon admin Feb 28th, 2020 | Comments Off on R-Vision Pvt Ltd Launches Their Latest Music Video Munde Bad Ne Saare