आम्रपाली का फिर से चला दर्शकों पर जादू

भोजपुरी सिनेमा की लकी गर्ल आम्रपाली दूबे का निरहुआ हिन्दुस्तानी 2 में एक बार फिर से दर्शकों पर जादू चल गया है। इस फ़िल्म में आम्रपाली दूबे के अदायगी के दर्शक कायल हो गए हैं।

उल्लेखनीय है कि 2014 में प्रदर्शित हुई फिल्म ‘निरहुआ हिन्दुस्तानी’ से आम्रपाली दूबे ने डेब्यू किया था। उस फिल्म की अपार सफलता ने दर्शकों के बीच अलग जगह बनायी थी और आम्रपाली ने दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया, जिससे आज भी उनका जलवा बरकार है।अब फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी 2 एक के बाद एक-एक कर रिकार्ड तोड़ रही है।

फिल्म में आम्रपाली दूबे के साथ जबुली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के रोमांस को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।  इस फिल्म का निर्देशन मंजुल ठाकुर ने किया है। कथा मंजुल ठाकुर तथा संवाद अरविन्द तिवारी व गौतम सिन्हा का है। गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, आजाद सिंह, श्याम देहाती, संतोष पुरी के लिखे गीतों को संगीतकार छोटे बाबा व मधुकर आनंद ने संगीत से सजाया है। इस फिल्म के कार्यकारी निर्माता हरिकेश यादव हैं।

  

छायांकन सरफराज राशिद खान, नृत्य कानू मुखर्जी, मारधाड़ अंदलीब पठान, संकलन संतोष हरावड़े, कला नाजिर शेख, वेशभूषा कविता सुनीता का है।  प्रोडक्शन कंट्रोलर राजेश भगत हैं। फिल्म में नाजिर शेख के आर्ट और कविता सुनीता के ड्रेस डिजाईनिंग की खूब सराहना की जा रही है मुख्य कलाकारों में जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दूबे, नवोदित तारिका संचिता बनर्जी, प्रकाश जैस, संजय पाण्डेय, अयाज खान, किरण यादव, समर्थ चतुर्वेदी, संतोष श्रीवास्तव, रीतू पाण्डेय, संजय महानंद, संजय वर्मा, लेजली त्रिपाठी, आशीष शिंदे, हेमलाल, रीमा सिंह, वैभव राय, देव सिंह, प्रेम दूबे, संतोष पहलवान, रवि शंकर जैसवाल, धामा वर्मा, असगर, साहिल शेख, दिवाकर श्रीवास्तव, अर्चना प्रजापति, जे पी सिंह, पल्लवी कोली, जयंत पाटेकर, रंजीत रंदीव, अलोक झा, अनूप झा, इमरान, सुप्रिया अंश चौबे, सोनू पाण्डेय, अंजली, दिलीप यादव, संजना सिंह, सुचित्रा पाटेकर व आइटम क्वीन सीमा सिंह हैं।——Uday Bhagat(PRO)


Random Photos

Great Grand Opening of 8th Global Festival of Journalism Noida... Posted by author icon admin Feb 15th, 2020 | Comments Off on Great Grand Opening of 8th Global Festival of Journalism Noida
AACCI honors Vinod Yadav with Fashion Vista Glamor and Style Award... Posted by author icon admin Feb 3rd, 2020 | Comments Off on AACCI honors Vinod Yadav with Fashion Vista Glamor and Style Award