 
		
		 
		
		 
				 
			खेसारीलाल यादव, प्रदीप के शर्मा और पराग पाटिल की अनोखी फ़िल्म लिट्टी चोखा का फर्स्ट लुक हुआ वायरल
सुपरस्टार खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी स्टारर बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फ़िल्म ‘लिट्टी चोखा का फर्स्ट लुक मुंबई में लांच किया गया है, जोकि सोशल मीडिया में काफी वायरल हो गया है। बिहार और उत्तर प्रदेश के दलित, उत्पीड़ित और पिछड़ी जातियों के शोषण को उजागर करने वाली फिल्म निर्माता प्रदीप के शर्मा द्वारा निर्मित और डायनामिक डायरेक्टर पराग पाटिल निर्देशित भोजपुरी फ़िल्म लिट्टी चोखा के फर्स्ट लुक को सोशल मीडिया पर खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है। इस मौके पर सुपरस्टार खेसारीलाल यादव, निर्माता प्रदीप के शर्मा, निर्देशक पराग पाटिल, प्रसिद्ध बॉलीवुड सिंगर स्वाति शर्मा और बॉलीवुड अभिनेता पदम सिंह भी मौजूद थे।
गौरतलब है कि 9 अप्रैल को रिलीज होने जा रही इस फ़िल्म का ट्रेलर जल्द ही आउट किया जाएगा। इस फ़िल्म के फर्स्ट लुक में खेसारी लाल यादव एकदम देहाती लुक व शुद्ध देसी अवतार में दिखाई दे रहे है। एक आम इंसान की तरह कुर्ते पायजामे में एक देहाती बाबू दिख रहे हैं, जिनके गले मे गमछा भी अकर्षक लग रहा है। एक गांव वाले की सादगी और मासूमियत उनके चेहरे और उनकी बॉडी लैंगुएज से झलक रही है।
वहीं फर्स्ट लुक में खेसारी लाल यादव के साथ काजल राघवानी भी गांव की एक महिला के रूप में दिख रही हैं। फिल्म का यह फर्स्ट लुक कमाल का लग रहा है। बैकग्राउण्ड में तिरंगे की तस्वीर इसे एक क्लासिक पोस्टर का रुप देती है। फ़िल्म के टाइटल लिट्टी चोखा के साथ टैगलाइन दी गई है “ए टेल ऑफ इंडिया”, वाकई यह भारत की कहानी पेश करने वाली फिल्म लग रही है।
उल्लेखनीय है कि बाबा मोशन पिक्चर प्रा.लि. के बैनर तले बनी फ़िल्म ‘लिट्टी चोखा’ को इंडस्ट्री के स्थापित निर्देशक पराग पाटिल ने निर्देशित किया है। फिल्म की सह निर्माता अनीता शर्मा और पदम सिंह हैं। फिल्म में संगीत ओम झा व मधुकर आनंद का है। फ़िल्म के लेखक राकेश त्रिपाठी, डीओपी आर आर प्रिंन्स, एडिटर गुरजंट सिंह, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी और फाइट मास्टर हीरा यादव हैं।
 
  

फिल्म प्रचारक रंजन सिन्हा व रामचन्द्र यादव हैं। खेसारीलाल यादव, काजल राघवानी, मनोज सिंह टाइगर, पदम सिंह, प्रगति भट्ट, प्रीति सिंह, श्रुति राव, उत्कर्ष, देव सिंह, करण पांडे, प्रकाश जैस आदि कलाकार हैं।
 admin                 
                Dec 25th, 2021                |
                no responses
                admin                 
                Dec 25th, 2021                |
                no responses                  admin                 
                Nov 10th, 2020                |
                no responses
                admin                 
                Nov 10th, 2020                |
                no responses                  admin                 
                Jun 3rd, 2021                |
                no responses
                admin                 
                Jun 3rd, 2021                |
                no responses