पद्मश्री सोमा घोष ने अपनी मधुर आवाज से फिर जिंदा किया गजल को, सबा खान की अदाकारी ने सबको मन मोह लिया

नए नए एक्सप्रेरिमेंट करने वाली म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि उसे अच्छे म्यूजिक की ही नहीं बल्कि अच्छे सिंगरों की भी समझ है यही कारण है कि म्यूजिक वर्ल्ड में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स का नाम बड़े ही आदर और सम्मान के साथ लिया जाता है। इस कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि वे अच्छे म्यूजिक को लोगों तक पहुंचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

इसी कड़ी में रत्नाकर कुमार ने  लीजेंडरी लेखक स्व. परवीन शाकिर को एक म्यूजिकल ट्रिब्यूट दिया है। उन्होंने स्व.परवीन शाकिर की लिखी हुई नज़म को ‘अपने बिस्तर पर बहुत देर से’ को बनारस के संगीत घराने से तालुक रखने वाली पद्मश्री सिंगर डॉ सोमा घोष की आवाज में पेश किया है। जिसे सुनकर मानो कानों में कोई मधुर रस घोल रहा हो ऐसा लग रहा है। इस ग़ज़ल को सोमा घोष के अलावा कोई और इतनी बेहतरीन तरीके से नहीं निभा सकता था।

इसके साथ ही इस गजल में भोजपुरी इंडस्ट्री की बेहतरीन अदाकारा सबा खान ने अपने लाजवाब परफॉर्मस से चार चांद लगा दिए हैं। सबा ने ‘अपने बिस्तर पर बहुत देर’ से नज़म में अपनी अब तक की सबसे बेस्ट परफॉर्मस दी है। एल्बम का नाम है उनकी दुल्हन सजाऊंगी। इसे पद्मश्री सिंगर डॉ सोमा घोष ने गाया हैं। फीचर सबा खान, म्यूजिक उस्ताद जब्बार हुसैन , म्यूजिक डिजाइन बी विवेक प्रकाश, निर्देशक सुमित भारद्वाज हैं। गाने के फुल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के पास हैं।

पद्मश्री सोमा घोष ने अपनी मधुर आवाज से फिर जिंदा किया गजल को, सबा खान की अदाकारी ने सबको मन मोह लिया


Random Photos

COMPLETION ANNOUNCEMENT OF THE FILM KABAAD- THE COIN... Posted by author icon admin Jan 29th, 2020 | Comments Off on COMPLETION ANNOUNCEMENT OF THE FILM KABAAD- THE COIN
Soft Touch Entertainments New Video Album Waqt Tham Sa Gaya Hai Releasing Soon... Posted by author icon admin Jan 30th, 2020 | Comments Off on Soft Touch Entertainments New Video Album Waqt Tham Sa Gaya Hai Releasing Soon