रूपा मिश्रा बनी ‘तेजस्विनी यादव आईपीएस’, स्वतंत्रता दिवस पर आउट हुआ फर्स्ट लुक

भारत देश की आजादी को आज 75 वर्ष पूरे हो गए हैं। ऐसे में पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए लोग नजर आ रहे हैं। हर घर पर तिरंगा ध्वज फहरा रहा है और देशभर में हर्षोल्लास का माहौल बना हुआ है। इसी बीच फ़िल्म एक्ट्रेस रूपा मिश्रा महिलाओं की आजादी और देश के प्रति कर्तव्य की अगुआई करते हुए भोजपुरी फिल्म ‘तेजस्विनी यादव आईपीएस’ का फर्स्ट लुक लेकर आई हैं। जिसका पोस्टर उन्होंने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। फ़िल्म के पोस्टर के मध्य में रूपा मिश्रा आईपीएस पुलिस ऑफिसर के गेटअप में दिख रही हैं, साथ ही उन्हें और भी चार गेटअप में दिखाया गया है। कहीं न कहीं फ़िल्म के पोस्टर का यह फर्स्ट लुक में देशभक्ति के प्रति समर्पित वीर नारियों के महत्त्वपूर्ण योगदान को भी दर्शाती है। हमारे देश की बेटियाँ भी आज देश की रक्षा में सजग हैं और देश सेवा में रत हैं।

https://www.instagram.com/p/ChQ1w89og2e/

अमृता आर्ट्स प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘तेजस्विनी यादव आईपीएस’ को सेंसर बोर्ड ने यूए (U/A) सर्टिफिकेट दिया है। इस फिल्म के नायक भोजपुरिया बाहुबली प्रिंस सिंह राजपूत और नायिका ब्यूटी क्वीन रूपा मिश्रा हैं। महिला प्रधान इस फिल्म में टाइटल रोल रूपा निभा रही हैं, जोकि काफी चैलेंजिंग है। फिल्म पोस्टर देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वाकई यह फिल्म भोजपुरी फिल्मों की दशा और दिशा बदलने में बहुत सहायक साबित होगी। फिल्म के निर्माता, लेखक व निर्देशक मुरली काफी सुलझे हुए फिल्म मेकर हैं, उनमें सिनेमा के प्रति समर्पण है। वे इस फिल्म के निर्माण में बारीकी से हर पहलु पर ध्यान दिए हैं। संगीतकार ओम झा हैं। गीतकार स्व. श्याम देहाती, सुमीत सिंह चन्द्रवंशी, अजीत मंडल, यादव राज, उमालाल यादव, धर्म हिन्दुस्तानी हैं। छायांकन दिनेश सिंह, संकलन कृष्ण मुरारी यादव, नृत्य संजय कोर्वे, प्रसून यादव, कला प्रहलाद कांदू का है। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य कलाकार प्रिंस सिंह राजपूत, रूपा मिश्रा, शिव सिंह श्रीनेत, जय सिंह, प्रवीण गौतम, आदित्य शुक्ला आदि हैं।

रूपा मिश्रा बनी ‘तेजस्विनी यादव आईपीएस’, स्वतंत्रता दिवस पर आउट हुआ फर्स्ट लुक


Random Photos

Saazish Sidhu Won Millennium Brilliance Award As Internationally Acclaimed Youngest Emerging Director In Films And Film Productions... Posted by author icon admin Sep 21st, 2019 | Comments Off on Saazish Sidhu Won Millennium Brilliance Award As Internationally Acclaimed Youngest Emerging Director In Films And Film Productions