शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का भोजपुरी गाना ‘रंगदार मरदा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

भोजपुरी की ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज और अपनी दिलकश अदाओं से लाखों दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की सुपरहिट जोड़ी एक नये धमाकेदार गाना ‘रंगदार मरदा’ के साथ फिर एक साथ आ गई है। जी हाँ! भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने एक बार फिर दर्शकों के फुल एंटरटेनमेंट लिए एक जबरदस्त सौगात के रूप में भोजपुरी गाना ‘रंगदार मरदा’ पेश किया है। यह गाना रिलीज होते ही यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काफी पसंद किया जा रहा है। इसके वीडियो में माही श्रीवास्तव ने एक बार फिर अपनी अदायगी और डांस मूव्स से सबको हैरान कर दिया है। माही की स्क्रीन प्रेजेंस और एक्सप्रेशंस गाने पर सटीक बैठ रहे हैं, जो दर्शकों को बहुत भा रहा है। इस गीत का वीडियो देखने में काफी भव्य और प्रोफेशनल लग रहा है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी गाना ‘रंगदार मरदा’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर शिल्पी राज ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार कृष्णा बेदर्दी ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। प्रोजेक्ट नवरत्न पांडेय ने तैयार किया है। प्रोडक्शन एंड डायरेक्शन क्रू टीम रावआई फिल्म्स, असिस्टेंट डायरेक्शन्स रवि थापा, रजत वैद और रितिका हैं। आर्ट डायरेक्टर सोनू एसके, एडिटर पवन कुमार (एडीफ़्रेमेज़) हैं। प्रोडक्शन जोधा, आर्टिस्ट मेकअप इंद्रजीत दास, हेयर पीहू, डांसर्स लुक मनीषा टांक, बीटीएस और स्टिल्स सौरव, लोकेशन एचएलवी फिल्म सिटी, वेशभूषा रजत मनचंदा का है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी और फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘दर्शकों की पसंद ही हमारी प्राथमिकता है। हमने हमेशा भोजपुरी दर्शकों को कुछ अलग और नया देने की कोशिश की है। ‘रंगदार मरदा’ की पूरी टीम ने बहुत मेहनत की है। शिल्पी राज की आवाज़ और माही श्रीवास्तव की अदायगी का तालमेल दर्शकों को पसंद आ रहा है।

सिंगर शिल्पी राज ने कहा कि ‘मुझे खुशी है कि यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से रिलीज हुआ है, जो हमारे दर्शकों के लिए एक और बेहतरीन म्यूजिकल दावत है। यह गाना मेरे दिल के बहुत करीब है।’

वहीं एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘इस गाने का नाम ही ‘रंगदार मरदा’ है, तो जाहिर है कि इसके वीडियो में भी वैसा ही ‘रंग’ और ‘स्वैग’ होना चाहिए था। रत्नाकर कुमार सर ने बहुत ही  बेहतरीन सांग का बनाया है। मुझे पूरा भरोसा है कि मेरे फैंस इस सांग को उतना ही प्यार देंगे जितना मेरे बाकी गानों को दिया है।’

शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का भोजपुरी गाना ‘रंगदार मरदा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज


Random Photos

Indian American Physician And Filmmaker Dr Ravi Godse’s Film Remember Amnesia Happens To Be The First Film Ever Made With... Posted by author icon admin Nov 16th, 2019 | Comments Off on Indian American Physician And Filmmaker Dr Ravi Godse’s Film Remember Amnesia Happens To Be The First Film Ever Made With Award-Winning Hollywood Bollywood And Marathi Stars