प्रियंका को लगा कौन सा  रोग 

भोजपुरी फिल्मो की जिद्दी गर्ल प्रियंका महाराज से इन दिनों लोग पूछ रहे हैं आखिर कौन सा रोग वह लगा बैठी है । पैसे और खूबसूरती के घमंड में आस पास मंडराने वाले भँवरे को भाव नहीं देने वाली प्रियंका को आखिर रोग लगा कैसे यह चर्चा का विषय बना हुआ है । दरअसल प्रियंका इन दिनों अपनी अगली फिल्म कवन रोग लगावलू ए गोरी की तैयारी में व्यस्त है । निर्माता दीनानाथ चौरसिया और निर्देशक प्रशांत गुप्ता की इस फिल्म में प्रियंका एक नवोदित अभिनेता प्रमोद प्रेमी यादव के अपोजिट हैं । प्रमोद प्रेमी जाने माने गायक है । प्रियंका ने बताया कि इस फिल्म में उसका किरदार पैसे वाली घमंडी लड़की का है जो अपने आगे किसी को कुछ नहीं समझती ।

आखिरकार , उसका घमंड प्यार के आगे टूट जाता है । उल्लेखनीय है कि मूलतः पटना की रहने वाली प्रियंका ने हाल ही में नसीब फिल्म की शूटिंग पूरी की है । नसीब में उनके अपोजिट हैं चर्चित गायक गुंजन सिंह । नसीब में  जहां वह  प्रेम त्रिकोण में हॉट गर्ल श्रेया मिश्रा के साथ है वही कवन रोग लगावलू ए गोरी में उनके प्रेम का कोई दावेदार नहीं है ।


Random Photos

WEE – Women Entrepreneurs Pre-Festive Celebrations And Exhibition 2nd Season On 2nd Oct At VITS Hotel Andheri Mumbai... Posted by author icon admin Oct 6th, 2019 | Comments Off on WEE – Women Entrepreneurs Pre-Festive Celebrations And Exhibition 2nd Season On 2nd Oct At VITS Hotel Andheri Mumbai
Dada Saheb Phalke Icon Award 2019 To Be Held On Sunday 6th October 2019... Posted by author icon admin Sep 21st, 2019 | Comments Off on Dada Saheb Phalke Icon Award 2019 To Be Held On Sunday 6th October 2019