आम्रपाली दुबे  लगाई अनोखी हैट्रिक 

मात्र तीन साल पहले ही भोजपुरी फ़िल्म जगत में एंट्री कर आज नंबर 1 अदाकारा बन चुकी आम्रपाली दुबे ने एक ऐसा कारनामा किया है जो अभी तक भोजपुरी में नही हुआ है । आम्रपाली दुबे ने हाल ही में एक फ़िल्म सत्या का एक प्रमोशनल सांग किया था । पवन सिंह के साथ फिल्माए गए इस गाने को मात्र तीन महीने में एक करोड़ से अधिक लोगों ने यू ट्यूब पर देखा है ।  उल्लेखनीय है कि आम्रपाली दुबे पर फिल्माया गया यह तीसरा गाना है जिसने एक करोड़ से अधिक का व्यू पाया है । आम्रपाली दुबे के सर्वाधिक व्यू वाले गाने में पहले नंबर पर मोकामा 0 किलोमीटर का एक गाना सौतिनिया के चक्कर मे ।

30 अप्रेल तक इस गाने को दो करोड़ 20  लाख लोगों ने देखा है । इस गाने में आम्रपाली दुबे अंजना सिंह के साथ खलनायको के गैंग के आगे ठुमका लगाते दिखी हैं । आम्रपाली के सर्वाधिक व्यू वाला दूसरा गाना भी मोकामा 0 किलोमीटर का ही है जिसे जुबली स्टार निरहुआ के साथ फिल्माया गया है । खोल ना किवड़िया नाम के इस गाने ने 2 करोड़ 10 लाख से ज्यादा का व्यू प्राप्त किया है ।  आम्रपाली दुबे ने अपने फैन्स को धन्यवाद अदा करते हुए कहा कि उनके इस कारनामे के पीछे उनकी ही चाहत है । उल्लेखनीय है आम्रपाली दुबे की फ़िल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 2 इसी महीने 12 मई को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे रही है । बहरहाल , मात्र 3 साल के अपने फिल्मी कैरियर में आम्रपाली दुबे कई कारनामो को अंजाम देते हुए आज सर्वाधिक लोकप्रिय अदाकारा बन चुकी है ।  ——-Uday Bhagat (PRO)


Random Photos

Ellisbridge Gymkhana Ahmedabad Celebrations Republic Day 2020... Posted by author icon admin Jan 28th, 2020 | Comments Off on Ellisbridge Gymkhana Ahmedabad Celebrations Republic Day 2020
Hritiqa Chhebber Mesmerises Her Fans Get Again With Her Latest Hindi Song Jai Jaikaar Sung By Sukhwinder Singh... Posted by author icon admin Oct 8th, 2019 | Comments Off on Hritiqa Chhebber Mesmerises Her Fans Get Again With Her Latest Hindi Song Jai Jaikaar Sung By Sukhwinder Singh