सीमा सिंह और मनोज टाईगर फिर एक साथ ‘बलमा सिपहिया’ में         

भोजपुरी सिनेमा की आइटम क्वीन सीमा सिंह का जलवा रुपहले पर सिनेप्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर देता है। वे आईटम सांग के अलावा कभी – कभी हास्य व चरित्र भूमिकाएं भी निभाती हैं और उसमे भी उनके लाजवाब ठुमके का तड़का होता है। यही वजह है कि सीमा सिंह लगभग सभी सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों का हिस्सा रही हैं।

अभी हाल ही में सीमा ने निर्माता शिव नारायण सिंह द्वारा निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म ‘बलमा सिपहिया’ की शूटिंग की हैं, जिसमे हास्य भूमिका में उनका साथ दे रहे हैं मनोज टाईगर उर्फ़ बताशा चाचा। उनकी जुगलबंदी दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है। फिल्म के निर्देशक प्रेमांशु सिंह हैं।

लेखक मनोज टाईगर हैं। इस फिल्म में केन्द्रीय भूमिका जुबली स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दूबे हैं। फिल्म की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के खूबसूरत स्थलों पर की गई है। गौरतलब है कि मनोज टाईगर और सीमा सिंह की जोड़ी इसके पहले भोजपुरी फिल्म ‘नागिन’ में आयी थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब फिल्म बलमा सिपहिया में ये जोड़ी फिर से धमाल मचाने वाली है। सीमा सिंह और मनोज टाईगर की जुगलबंदी सिनेप्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण होगी। ——– Uday Bhagat(PRO)


Random Photos

Karishma Shetty Conferred Upon A Doctorate For Parapsychology Metaphysics And Spiritual Sciences To Many Eminent Personalities-Celebrities-Politicians And Others... Posted by author icon admin Sep 18th, 2019 | Comments Off on Karishma Shetty Conferred Upon A Doctorate For Parapsychology Metaphysics And Spiritual Sciences To Many Eminent Personalities-Celebrities-Politicians And Others