Mahua Channel On Top In Rating System This Week

क्षेत्रीय चैनलों को पछाड़ते हुए महुआ प्लस सबसे आगे – रेटिंग सिस्टम में इस सप्ताह रहा टॉप पर

बॉक्स ऑफिस क्लेक्शन के बाद अब तमाम चैनलों के बीच भी टी आर पी की जंग आम बात हो गयी है। इस जंग में तमाम क्षेत्रीय चैनलों को पछाड़ते हुए महुआ प्लस इस सप्ताह सबसे आगे रही। बार्क रिपोर्ट के अनुसार रेटिंग सिस्टम में महुआ प्लस सबसे टॉप पर कायम रही। उत्तर भारत में खासा लोकप्रिय महुआ प्लस पूरी दुनिया में करोड़ो भोजपुरी दर्शकों का भी सबसे लोकप्रिय चैनल है। देश विदेश के भोजपुरिया दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाली महुआ प्लस अब दर्शकों को एक नए कलेवर और नये रंग रूप में भी नज़र आएगा। पहले से ही यह चैनल अपने एक से बढ़कर एक  बेहतरीन रियलिटी शोज को लेकर काफी प्रसिद्द है जिसकी वजह से यह चैनल दर्शकों के बीच पहली पसंद के साथ हमेशा सुर्खियों मे बना रहा है।

भौजी नं वन, सुरवीर जैसे रिएलिटी शोज, नए भोजपुरी फिल्म, हिंदी – भोजपुरी फ़िल्मी गाने , भक्ति भजन आरती जैसे उम्दा कार्यक्रम को दर्शकों ने हमेशा अपना प्यार दिया है।

चैनल के पी.आर.ओ सर्वेश कश्यप ने बताया की महुआ प्लस अब DEN NETWORK, SITI MAURYA, FASTWAY, ASIANET, SKYNET, SEVENSTAR, E DIGITAL, NETVISION, HDS, GTPL  जैसे बड़े केवल नेटवर्क पर भी उपलब्ध है।———-सर्वेश कश्यप


Random Photos

Producer Savi Goel Begins Shooting Of His Next Upcoming Movie PENSION In Bhor... Posted by author icon admin Sep 17th, 2019 | Comments Off on Producer Savi Goel Begins Shooting Of His Next Upcoming Movie PENSION In Bhor