Pawan Singh’s Dhadkan Films Trailer Released

रिलीज हुआ पवन सिंह की धड़कन का ट्रेलर,ये मौका आपसे छूट न जाए।

पावर स्टार पवन सिंह की बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फ़िल्म ‘धड़कन’ का ट्रेलर वेव म्यूजिक कंपनी द्वारा लॉन्च किया गया है। अगर आपने अब तक नही देखा तो जरूर देखें,कहीं ये मौक़ा आपसे छूट न जाए। सोमवार को अपलोड की गयी इस ट्रेलर को अब तक लगभग दस लाख लोगो ने देखा है। रोमांस और हैरतअंगेज एक्शन से भरपूर यह फिल्म ईद के मौके पर भव्य तरीके से रिलीज की जायेगी। किशोरी फिल्म्स प्रस्तुत फिल्म ’धड़कन’ के निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं। ट्रेलर में पवन सिंह हैरतअंगेज एक्शन करते नज़र आ रहर हैं। एक सीन में पवन सिंह “भेरियन में हाहाकार खातिर,शेर के एगो दहाड़ काफी होला” जैसे संवाद बोलते नज़र आ रहे हैं। ट्रेड पंडितो के अनुसार फ़िल्म पुराने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करेगी। फ़िल्म के निर्माता धुपेन्द्र भगत हैं तथा सहनिर्मात्री मानकी देवी, लाखमती देवी व शिखा मिश्रा हैं। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में पवन सिंह के साथ  भोजपुरी क्वीन मृगनयनी अक्षरा सिंह और चुलबुली अदाकारा धड़कन गर्ल शिखा मिश्रा का रोमांस दर्शकों को खूब पसंद आने वाला है। इस फिल्म से भोजपुरी सिनेमा में बतौर खलनायक सागर पाण्डेय पदार्पण कर रहे हैं। लेखक मनोज के कुशवाहा व वीरू ठाकुर हैं। संगीतकार मधुकर आनंद हैं। पार्श्वगायन पवन सिंह, कल्पना, प्रियंका सिंह, इन्दू सोनाली ने की है। संकलन दीपक जौल का है। नृत्य रामदेवन, संजय कोर्वे व रिक्की गुप्ता, मारधाड़ हीरालाल यादव ने करवा रहे हैं। कार्यकारी निर्माता अरशद शेख ’पप्पू’ हैं। मार्केटिंग हेड विजय यादव तथा फ़िल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव व सर्वेश कश्यप हैं। अन्य महत्वपूर्ण भूमिका में ब्रजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह, आनंद मोहन, माया यादव, अयाज खान, देव सिंह, जसवंत कुमार तथा सागर पाण्डेय इत्यादि हैं। ———-सर्वेश कश्यप


Random Photos

Sanju Choudhary: A Leading Voice In The Digital Content Creator... Posted by author icon admin Mar 25th, 2026 | Comments Off on Sanju Choudhary: A Leading Voice In The Digital Content Creator