Dr. Parmeshwar Arora  Welcomes the Team Of Ghaat

कही अस्तपाल ना पहुचा दे ज्यादा पानी पीने की आदत

डॉ परमेश्वर अरोड़ा ने किया घात की टीम का सम्मान

आम तौर पर यह धारणा है कि स्वास्थ्य के लिए अत्याधिक पानी का सेवन लाभदायक होता है लेकिन एक नए रिसर्च से यह बात सामने आई है कि ज्यादा पानी पीने से इंसान कई तरह के रोगों से ग्रसित हो सकता है । दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल के गोल्ड मेडलिस्ट चिकित्सक डॉ परमेश्वर अरोड़ा ने आयुर्वेद और वेदों के आधार पर यह साबित किया है कि पानी का अधिक मात्रा में सेवन कई तरह की उदर संबंधी बीमारी लेकर आता है ।

मुम्बई में भोजपुरी फ़िल्म घात की टीम के साथ आयोजित एक चर्चा सत्र जल अमृत या विष के आयोजन में डॉ अरोड़ा ने परत दर परत इस पर स्पष्ट  किया । इस मौके पर भोजपुरी फ़िल्म घात की निर्माता व अभिनेता दिनेश केसवानी , निर्मात्री डिम्पल लालचंदानी , सह निर्माता दत्तात्रेय उदगिरि, निर्देशक आनंद गहतराज , अभिनेता सत्येंद्र सिंह व अभिनेत्री रजनी मेहता के हाथों डॉ परमेश्वरी अरोड़ा की किताब जल – अमृत या विष का मुम्बई में विमोचन किया गया । इस किताब में वेदों , चरक संहिता के रेफरेंस से यह सिद्ध किया गया है कि पानी की मात्रा क्या होनी चाहिए । किताब में 30 विभिन्न देशों के जाने माने चिकित्सको द्वारा अपनी सहमति जताई गई है ।———Uday Singh (PRO)


Random Photos

Keshav Arya’s film Antarvyathaa which won many awards in film festivals Releasing On 3 January 2020... Posted by author icon admin Dec 18th, 2019 | Comments Off on Keshav Arya’s film Antarvyathaa which won many awards in film festivals Releasing On 3 January 2020