Radhe And Chana Jor Garam Films First Look Released 

राधे  तथा  चना जोर गरम  का फर्स्ट  रिलीज

भोजपुरी सिने जगत  में नया आयाम स्थापित कर रही अभिनेत्री से निर्मात्री बनी राजस्थानी क्वीन व भोजपुरी की लाडली नेहा श्री के प्रोडक्शन हाउस द्वारा निर्मित दो भोजपुरी फिल्म  ’राधे’ तथा ’चना जोर गरम’ का फर्स्ट लुक अभिनेत्री पाखी हेगड़े के हाथों धूमधाम से लॉन्च किया गया। बीकाजी प्रस्तुत नेहा श्री एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित दोनों भोजपुरी फिल्म ’राधे’ तथा ’चना जोर गरम’ की निर्मात्री नेहा श्री तथा निर्देशक व संगीतकार रितेश ठाकुर हैं।

गौरतलब है कि जहाँ फिल्म ’राधे’ के लेखक इन्द्रजीत हैं। गीतकार फणीन्द्र राव, अरुण बिहारी, शोभदयाल सोहरा, श्याम देहाती व राजेश सारण पुरी हैं, जिनके लिखे गीतों को कर्णप्रिय संगीत से सजाया है रितेश ठाकुर ने। छायांकन यश भारद्वाज, संकलन संजय आर. दास, नृत्य रिक्की गुप्ता, मारधाड़ हीरा यादव, कला अशोक विश्वकर्मा का है। मुख्य कलाकार मेगास्टार रवि किशन,  युवा सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू , अवतार गिल, नेहा श्री , प्रियंका पंडित, मोहिनी घोष, ग्रीवा कसारा,  सीमा सिंह, झील, हर्षित पटेल, करन सिंह,  कौशल शर्मा, आर के गोस्वामी तथा पप्पू यादव हैं।

वहीं फिल्म ’चना जोर गरम’ के लेखक इन्द्रजीत हैं। गीतकार अरुण बिहारी, फणीन्द्र राव, विभाकर पाण्डेय हैं, जिनके लिखे गीतों को मधुर संगीत रितेश ठाकुर ने दिया है।  छायांकन विनोद शर्मा व यश भारद्वाज,  संकलन संजय आर. दास, नृत्य पप्पू खन्ना, कानू मुखर्जी, रिक्की गुप्ता, मारधाड़ हीरा यादव का है। मुख्य कलाकार नेहा श्री, प्रमोद प्रेमी, आदित्य ओझा, पूनम दूबे, कृष्ण कुमार, कौशल शर्मा, आर के गोस्वामी आदि हैं।   निर्देशक व संगीतकार रितेश ठाकुर कहते हैं  कि फिल्म  ’राधे’ और चना जोर गरम  की कहानी आये दिन बन रही भोजपुरी फिल्म की उन सभी फिल्मो से बिलकुल भिन्न है। फर्स्ट लुक रिलीज के अवसर पर पाखी हेगड़े के अलावा अरविंद अकेला कल्लू , आदित्य ओझा , प्रमोद प्रेमी यादव , निर्माता वितरक प्रदीप सिंह , एस आर के म्यूजिक के रोशन सिंह के अलावा फिल्म जगत के काफी लोग मौजूद थे ।  —————-Uday Bhagat (PRO)


Random Photos

Pakkhi Hegde Turns Entrepreneur Launches Her Record Label Beyond Music... Posted by author icon admin Oct 1st, 2019 | Comments Off on Pakkhi Hegde Turns Entrepreneur Launches Her Record Label Beyond Music