Seema Singh Honoured With Nari Shakti Samman Award In Mumbai

सीमा सिंह’ सम्मानित ’नारी शक्ति सम्मान’ से

भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय नृत्यांगना सीमा सिंह को मुंबई में ’नारी शक्ति सम्मान’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें महिलाओं को आत्म निर्भर बनने की प्रेरणा देने के दिया गया है।   उत्तर भारतीय समाज और रीति-रिवाज से जुडा हुआ कजरी महोत्सव हर वर्ष मुंबई, महाराष्ट्र में समाजसेवी अमरजीत मिश्रा की संस्था ’अभियान सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था’ के तत्वाधान में धूमधाम से मनाया जाता है। जिसमे अपने अपने कार्य क्षेत्र में जिन्होने उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं, उन्हें इस विशाल मंच पर सम्मानित किया जाता है। सीमा सिंह को नारी शक्ति सम्मान की ट्राफी भाजपा के मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार के हाथों दिया गया। इस सम्मान के सीमा सिंह ने आशीष शेलार, अमरजीत मिश्रा, कुलदीप श्रीवास्तव आदि को तहेदिल से आभार व्यक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले के ग्रामीण अंचल की बाला सीमा सिंह ने जिस तरह से बिना किसी गॉड फादर के फिल्म जगत में अपना अलग मुकाम बनाया है, यह नारी समाज को बहुत बड़ी प्रेरणा देती है। करोड़ों दिलों पर राज कर रही सीमा सिंह  अपने नौ साल के फिल्मी करियर में देश ही नहीं विदेश की धरती पर भी अपनी अदा का जादू चला रही हैं। पिछले दिनों लंदन में आयोजित ढिशुम भोजपुरी अंतरराष्ट्रीय फिल्म अवार्ड समारोह में बॉलीवुड और भोजपुरिया फिल्मी हस्तियों की मौजूदगी में सीमा सिंह को  ’बेस्ट सेशनल डांसिंग’ का सम्मान मिला है।  अब तक सीमा ने भोजपुरी फिल्मों में 500 से अधिक गानों में आइटम डांस का तड़का लगाया है तथा कई सुपरहिट फिल्मों के गानों में उन्हें  खास लोप्रियता मिली है। सीमा सिंह ने हिन्दी एवं  भोजपुरी सहित मराठी, बांग्ला, गुजराती, उड़िया, तमिल, तेलगु आदि क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों में अपने मंत्रमुग्ध कर देने वाले नृत्य व अदा का जलवा बिखेर चुकी है। वे रुपहले परदे पर निरन्तर अलग – अलग भाषाओं की फिल्मों में अपने लाजवाब ठुमके से अपने चाहने वालों व प्रशंसकों का मनोरंजन करती हैं।  —-Ramchandra Yadav(PRO)


Random Photos

Miss World America Washington Shree Saini gets World Peace Messenger Award in Los Angels... Posted by author icon admin Feb 2nd, 2020 | Comments Off on Miss World America Washington Shree Saini gets World Peace Messenger Award in Los Angels