Cinegoers Will See The Struggle Of Niruha And Amrapali In Kashi Amarnath

काशी अमरनाथ में दिखेगा निरहुआ आम्रपाली का संघर्ष ?

भोजपुरी फिल्मो के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और लकी अदाकारा आम्रपाली दुबे की जोड़ी को लोगो ने हमेशा पर्दे पर पसंद किया है । एक बार फिर से यह जोड़ी आ रही है प्रियंका चोपड़ा की दूसरी भोजपुरी फ़िल्म काशी अमरनाथ में । शूटिंग के दौरान से ही दर्शको में इस फ़िल्म और इस जोड़ी को लेकर काफी उत्सुकता है । गणेश चतुर्थी के दिन निर्देशक संतोष मिश्रा , निर्माता सिद्धार्थ चोपड़ा व डॉ नेहा शांडिल्य के साथ  यह जोड़ी मुम्बई में मीडिया से रूबरू हुई और बातों ही बातों में निरहुआ ने एक बड़े राज का पर्दाफाश कर दिया की काशी अमरनाथ में यह जोड़ी अन्य फिल्मो की तरह  सिर्फ रोमान्स करते ही नजर नही आने वाले हैं बल्कि एक दूसरे से संघर्ष करते नजर आएंगे । यह संघर्ष किस तरह का होगा इस पर दोनों ने ही चुप्पी साध ली है ।

उल्लेखनीय है कि गणेश चतुर्थी के अवसर पर निरहुआ और आम्रपाली ने फ़िल्म की डबिंग की शुरुआत की । दोनों ने ही अपने अपने किरदारों के बारे में विस्तृत चर्चा की । एक सवाल के जवाब में निरहुआ ने कहा कि काशी अमरनाथ एक संदेशप्रद मनोरंजक फ़िल्म है जिसे दर्शक सपरिवार देख सकेंगे । फ़िल्म में मेगा स्टार रवि किशन और निरहुआ के बीच वैचारिक टकराव है और इस टकराव में आम्रपाली दुबे रवि किशन का साथ देती है । यह टकराव किस बात को लेकर है और जीत किसकी होती है यह तो दीपावली – छठ के अवसर पर फ़िल्म के रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा लेकिन निरहुआ के इस बयान से दर्शको के बीच कौतूहल का वातावरण निर्माण हो गया है ।  काशी अमरनाथ का निर्माण पर्पल पेबल पिक्चर्स व रोज़ क्वार्ट्ज़ एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रियंका चोपड़ा , सिद्धार्थ चोपड़ा व डॉक्टर नेहा शांडिल्य के द्वारा किया गया है जबकि फ़िल्म के लेखक निर्देशक हैं संतोष मिश्रा ।   ———— Uday Bhagat (PRO)


Random Photos

LITTLE & TEEN ICON INDIA Auditions To Commence In Bangalore... Posted by author icon admin Oct 11th, 2019 | Comments Off on LITTLE & TEEN ICON INDIA Auditions To Commence In Bangalore