Bhojpuri Film Arjun Pandit Song Released In Mumbai

फिल्‍म ‘अर्जुन पंडित’ का गाना ‘दिवाना आई लव यू बोलेला’ हुआ रिलीज
भोजपुरी सुपर स्‍टार पवन सिंह की अप‍कमिंग फिल्‍म ‘अर्जुन पंडित’ का गाना ‘दिवाना आई लव यू बोलेला’ को आज मुंबई में भोजपुरी की सबसे लोकप्रिय म्‍यूजिक कंपनी नव भोजपुरी ने रिलीज कर दिया। इस मौके पर आयोजित एक भव्‍य समारोह में फिल्‍म के कास्‍ट एंड क्रू के अलावा कई गणमान्‍य लोग शामिल हुए, लेकिन फिल्‍म में मुख्‍य भूमिका निभा रहे एक्‍शन स्‍टार पवन सिंह इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। बता दें कि पवन सिंह अपने पिता के श्राद्ध कर्म में शामिल होने बिहार स्थित अपने पैतृक गांव में हैं।

राजेदव फिल्‍म्‍स कृत भोजपुरी फिल्‍म ‘अर्जुन पंडित’ में मुख्‍य भूमिका में पवन सिंह और नेहाश्री नजर आयेंगी। फिल्‍म के निर्माता मनोज सिं‍ह और निर्देशक जगदीश शर्मा ने संयुक्‍त रूप से से गाना के लॉचिंग पर कहा कि फिल्‍म ‘अर्जुन पंडित’ के सभी गाने श्रोताओं को पसंद आयेंगे। खास कर आज रिलीज हुआ गाना ‘दिवाना आई लव यू बोलेला’ काफी खास है। इस गाने को खुद पवन सिंह ने खुशबू जैन के साथ मिलकर गाया है, जिसका म्‍यूजिक छोटे बाबा ने दिया है और लिरिक्‍स प्‍यारेलाल यादव (कवि जी) का है। इस फिल्‍म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं।


Random Photos

Little Icon India Auditions Kickstarted At Bangalore International Group Of Institution Jayanagar... Posted by author icon admin Oct 17th, 2019 | Comments Off on Little Icon India Auditions Kickstarted At Bangalore International Group Of Institution Jayanagar