Arun Singh – Bhojpuriya Kaka Helping With Heart Flood Victims

बाढ़ पीड़ितों का दिल खोलकर मदद कर रहे हैं अरुण सिंह ’भोजपुरिया काका’

भोजपुरी सिनेमा का जाने माने फिल्म निर्माता व अभिनेता एवं समाजसेवी अरुण सिंह ’भोजपुरिया काका’ बाढ़ पीड़ितों की त्रासदी को देखकर बहुत बहुत दुःखी हैं। उन सभी की मदद के लिए वे एड़ी-चोटी का जोर लगा दिए हैं। जी हाँ, अरुण सिंह अनुसंधान फाउंडेशन ट्रस्ट के साथ मिलकर बाढ़ पीड़ितों के लिए हर संभव मदद पहुँचा रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अपने पर्सनल अकाउंट से 1,51,000  (एक लाख इक्यावन हजार) रूपये का अनुदान भी दिया है और अपनी टीम को भी राहत कार्य में लगा दिये हैं। उनकी इस पहल से बहुत से पीड़ितों को भी मदद मिल रही है।

विदित हो कि अरुण सिंह अब तक 30 से अधिक भोजपुरी फिल्मों में बतौर अभिनेता अभिनय कर चुके हैं, साथ ही साथ उन्होंने कई फिल्मों का निर्माण भी किया है। अरुण सिंह की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वे  नये कलाकारों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कहा जाता है कि जिस भी कलाकार का कोई मददगार नहीं होता है, उनका हर संभव वे मदद करते हैं। चाहे वह नये सिंगर हों या फिर नये एक्टर, हर कोई उनसे मदद पाते हैं।

अरुण सिंह ’भोजपुरिया काका’ ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अनुसंधान फाउंडेशन ट्रस्ट के सहयोग से हेल्प लाइन चालू किया है।

आर्थिक मदद के लिए  कैश, डिमांड ड्राफ्ट, चेक या फिर ऑनलाइन दे सकते हैं –  State Bank of India, ANUSANDHAN FOUNDATION , Saving A/C No. 33646184976 , IFSC : SBIN0000666 , Branch : Karol Bagh, New Delhi

राहत सामग्री एवं कपड़ों का कलेक्शन स्थान – वेलकम कारगो (अनुसंधान फाउंडेशन), 21, शंकर मार्केट, कनाट प्लेस, नई दिल्ली 110001  Phone No. 9873223 223, 9873090807 , info@anusandhanfoundation.org


Random Photos

Celerity India 2020 Miss-Mr-Mrs Press Meet With Sonali Arora... Posted by author icon admin Jan 9th, 2020 | Comments Off on Celerity India 2020 Miss-Mr-Mrs Press Meet With Sonali Arora