Actress Savi Chauhan And Businessman Akhlesh Pandey Honoured by Mumbai Global Club

सावी चौहान और अखिलेश पांडे हुए मुम्बई ग्लोबल क्लब द्वारा सम्मानित

बॉलीवुड में उभरती अभिनेत्री सावी चौहान और व्यवसायी व समाजसेवी अखिलेश पांडे को मुम्बई ग्लोबल क्लब द्वारा अंधेरी स्थित द क्लब में आयोजित फर्स्ट इंडियन स्टार्स अवार्ड समारोह में सम्मानित किया गया। सावी चौहान कुछ नई फिल्मों में अभिनय कर रही हैं वहीं अखिलेश पांडे सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जनमानस के बीच अपनी पहचान बना रहे हैं।

साथ ही इस कार्यक्रम में समाज और देश के लिए सेवारत कई महानुभावों को भी सम्मानित किया गया। क्लब के संस्थापक अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने इस रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जिसका उद्देश्य सामाजिक जनजागृति लाना है तथा स्थापित व्यक्तियों के साथ साथ उभरते लोगों को प्रोत्साहित करना है।

    

आशिकी के हीरो राहुल रॉय इस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे।  चरित्र अभिनेता अंजन श्रीवास्तव और अनुपम श्याम को लाईफ टाईम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया। इनके अलावा अभिनेता विक्रम गोखले, अरूण बक्शी, अली खान, किशोर भानुशाली, के.के. गोस्वामी, हर्षल बजाज और गायक शाहिद माल्या को भी अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।


Random Photos

Prof. Engg. Meheck Hemnani – Transformational Coach – Counsellor, Access Consciousness Facilitator... Posted by author icon admin Feb 25th, 2020 | Comments Off on Prof. Engg. Meheck Hemnani – Transformational Coach – Counsellor, Access Consciousness Facilitator