Action Superstar Manoj R Pandey Has Signed Three Films

एक्शन सुपरस्टार मनोज आर. पांडे को तीन फिल्मों के लिये किया गया साईन

एक्शन  सुपरस्टार के रुप में भोजपुरी दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले मनोज आर. पांडे की फिल्म देवरा सुपरस्टार का फस्ट लुक जारी होते ही उनके पास फिल्मों की लाईन लग गयी है। एक तरफ जहां उनकी फिल्म गंगवा का मुंबई में धूमधाम से मूर्हुत किया गया वहीं उन्हें तीन और फिल्मों के लिये साईन किया गया है। ये फिल्में हैं बी.एच.यू. , रोटी और बनारसी डॉन। बी.एच.यू. का निर्माण एन.जे. क्रियेशन्स के बैनर तले निर्मात्री विद्या सिंह कर रही हैं और इस फिल्म को निर्देशक हैं वाई.एस. जबकि स्टोरी और डॉयलॉग लिखा है युवराज मिश्रा ने। मनोज आर. पांडे को जो दुसरी फिल्म के लिये साईन किया गया है उसका नाम है बनारसी डॉन जिसका निर्माण संध्या फिल्म्स के बैनर तले निर्माता संध्या मिश्रा कर रही हैं और इस फिल्म को निर्देशित करेंगे हर्षराज। मनोज आर. पांडे को लेकर बन रही तीसरी फिल्म रोटी  का निर्माण सुधीर तिवारी करेंगे जबकि निर्देशित करेंगी विद्या सिंह।

आपको बतादें कि मनोज आर पांडे भोजपुरी फिल्मों के ऐसे पहले एक्शन सुपरस्टार हैं जो अपनी लगभग हर फिल्म में नये लोगों को प्रमोट करते हैं बिल्कुल उसी तरह जैसे हिन्दी फिल्मों के सुपरस्टार सलमान खान अपनी फिल्मों में नये लोगों को मौका जरुर देते हैं। मनोेज आर. पांडे की पहल पर उनकी इन तीनो फिल्मों में एनर्जेटिक एक्टर आकाश सिंह को भी लांच किया जारहा है जबकि बी.एच.यू. फिल्म में मनोज आर. पांडे के साथ आकाश सिंह और सुनील पासवान भी नजर आयेंगे। इन तीनों फिल्मों की शु्टिग इसी महीने से वाराणसी मेें शुरु होगी। अपनी इन तीनों फिल्मों को लेकर मनोज आर. पांडे काफी उत्साहित हैं। वह कहते हैं विद्या सिंह जी और सुधीर तिवारी सर ने जब मुझे वनलाईन सुनायी तो मैने तुरंत कह दिया कि हां मैं यह फिल्म कर रहा हूं। विद्या सिंह और सुधीर तिवारी कहते हैं मनोज आर. पांडे की गिनती भोजपुरी वर्ल्ड में बेहतरीन अभिनेता के रुप में होती है । उनके जैसे मंजे कलाकार और आकाश सिंह जैसे एनर्जेटिक एक्टर को साथ  देखना दर्शकों के लिये रोमांचक अनुभव होगा।


Random Photos

Label Pearl and Hariom Dazzles at a Fashion Week... Posted by author icon admin Feb 18th, 2020 | Comments Off on Label Pearl and Hariom Dazzles at a Fashion Week