ऎक्ट्रेस इन्द्राणी तालुकदार को “दादा साहेब फाल्के फैशन आइकॉन लाइफस्टाइल अवार्ड 2021 से नवाजा गया

बॉलीवुड अभिनेत्री इन्द्राणी तालुकदार को हाल ही में मुम्बई के फाइव स्टार होटल सहारा स्टार में हुए ग्रैंड अवार्ड शो “दादा साहेब फाल्के फैशन आइकॉन लाइफस्टाइल अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया है। वह यह बहुमूल्य ट्रॉफी पाकर काफी प्राउड महसूस कर रही हैं। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

गौरतलब है कि मिस स्नेहा गोगोई द्वारा इस शानदार अवार्ड शो का आयोजन किया गया था जहाँ इन्द्राणी तालुकदार के अलावा टीवी और बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर ज़ुबैर के खान, ऎक्ट्रेस पायल घोष, डॉ परिन सोमानी, शमीम खान, शम्स राठौड़, दीपक चतुर्वेदी, ताहिर कमाल खान को भी अवार्ड से नवाजा गया।

ऎक्ट्रेस इन्द्राणी तालुकदार को इस अवार्ड के लिए बधाई और शुभकामनाएं देने का सिलसिला चल पड़ा है। इन्द्राणी तालुकदार ने अपने सभी दर्शकों, फैन्स का दिल से शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि दादा साहेब फाल्के के नाम का सम्मान मिलना मेरे लिए बेहद प्राउड की बात है। मुझे बेहद खुशी महसूस हो रही है और एक जिम्मेदारी का एहसास भी बढ़ गया है।

आपको बता दें कि इन्द्राणी तालुकदार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रिटर्न ऑफ रणवीर’ ओटीटी प्लेटफॉर्म फनफ्लिक्स पर खूब देखी और पसंद की जा रही है। इस फिल्म में इंद्राणी ने एक धनवान और चुलबुली लड़की ‘निक्की’ का किरदार निभाया है।

इंद्राणी तालुकदार इन दिनों अपने कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिनका खुलासा जल्द किया जाएगा।

——–Fame Media


Random Photos

Sandeep Marwah Honored In Greece With Alexander The Great Award... Posted by author icon admin Oct 21st, 2019 | Comments Off on Sandeep Marwah Honored In Greece With Alexander The Great Award
Alpesh Shingadia honored with Next Gen Award in The Asian Trader Awards 2019... Posted by author icon admin Nov 28th, 2019 | Comments Off on Alpesh Shingadia honored with Next Gen Award in The Asian Trader Awards 2019