गौरव झा, विशाल सिंह की तीन दीवाने का फर्स्ट लुक ईद पर हुआ लांच

भोजपुरी सिनेमा के युवा स्टार गौरव झा और एक्शन स्टार विशाल सिंह स्टारर भोजपुरी फिल्म तीन दीवाने का फर्स्ट लुक ईद के त्यौहार पर लांच किया गया है। फिल्म के पोस्टर कलर फुल है। पोस्टर के ऊपर में रोमांटिक अंदाज में ऐनक लगाये हुए विशाल सिंह, गौरव झा और सीपी भट्ट दिख रहे हैं। बीच में तीनों एक्ट्रेस को देहाती लुक में दिखाया है।  फिल्म का यह फर्स्ट लुक काफी अट्रैक्टिव दिख रहा है। इस पोस्टर से साफ पता चलता है कि यह फिल्म साफ सुथरा सम्पूर्ण पारिवारिक, हँसी ठिठोली से भरपूर फुल इंटरटेनिंग है।

गौरतलब है कि बेहतरीन फिल्मों के निर्माण के लिए अग्रसर फ़िल्म निर्माता सुरेश राठौर, सुरेन्द सिंह (टोनी) द्वारा निर्मित की गई और निर्देशक जितेन्द्र गुप्ता जीतू  द्वारा निर्देशित बेहतरीन भोजपुरी फिल्म “तीन दीवाने” की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विभिन्न रमणीय लोकेशन पर  की गई है। प्रोड्यूसर-डायरेक्टर की यह जोड़ी फुल टू धमाल मचाने आ रही है। भोजपुरिया ऑडियंस के फुल एंटरटेनमेंट के लिए फुल टू धमाल मचाने के लिए बेहतरीन फिल्म की मेकिंग की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि प्रगति एंटरटेनमेंट वर्ल्ड, श्री माँ फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म तीन दीवाने का निर्माण बिग लेबल की जा रही है। निर्माणाधीन इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में गौरव झा, विशाल सिंह और सीपी भट्ट हैं। फिल्म की नायिका प्रीति मौर्य और सपना सिंह हैं। उनकी कमेस्ट्री फुल तू धमाल और फुल एंटेरटेनिंग होगी। साथ ही समर्थ चतुर्वेदी और देवेन्द्र कुमार भी सशक्त भूमिका में नजर आने वाले हैं। अभिनेत्री जे नीलम और कॉमेडियन साहब लाल धारी अपने चिरपरिचित अंदाज में दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाले हैं।

फिल्म के निर्माता सुरेश राठौर, सुरेन्द सिंह (टोनी) हैं, जिन्होंने पूरे परिवार को एक साथ देखने लायक संदेशप्रद फिल्म के निर्माण का बीड़ा उठाया है। लेखक व निर्देशक जितेन्द्र गुप्ता जीतू हैं, जो फिल्म निर्माता के फिल्म बनाने के उद्देश्य को ध्यान में रखकर फिल्म की मेकिंग कर रहे हैं। गीतकार राजेश रतन व सोनू यादव हैं। संगीतकार अशोक राव हैं, जिन्होंने कर्णप्रिय एवं मधुर संगीत बनाया है। डीओपी ओम मिश्रा हैं। कोरियोग्राफर अशोक मैटी (दादा), सोनू प्रीतम, फाइट मास्टर आरके श्री, आर्ट डायरेक्टर सौरभ मिश्रा, एडीटर कृष्णा मुरारी यादव, सह निर्देशक पीयूष श्रीवास्तव, प्रोडक्शन हेड संतोष मौर्य, नितिन कुमार हैं। पोस्ट पोडक्शन प्रियंका वीडियो में किया जा रहा है। डिजाईनर प्रशांत हैं। साउंड प्रभात सिंह “चिंटू” का है। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं फिल्म के स्टार कास्ट गौरव झा, विशाल सिंह, सीपी भट्ट, देवेन्द्र कुमार, प्रीति मौर्य, सपना सिंह, समर्थ चतुर्वेदी, जे नीलम, साहब लाल धारी, प्रियंका चौधरी, इन्द्रसेन यादव, ऊदल यादव, रागिनी यादव, बॉबी सिंह, पीयूष श्रीवास्तव, राखी, मास्टर बॉबी आदि हैं।

गौरव झा, विशाल सिंह की तीन दीवाने का फर्स्ट लुक ईद पर हुआ लांच


Random Photos

Dr. Naavnidhi K Wadhawa shared stage with World Greatest life coach Tonny Robbins... Posted by author icon admin Oct 19th, 2019 | Comments Off on Dr. Naavnidhi K Wadhawa shared stage with World Greatest life coach Tonny Robbins
I HAVE NEVER SEEN A SCRIPT LIKE BAKRID SAYS ROHIT PATHAK... Posted by author icon admin Sep 4th, 2019 | Comments Off on I HAVE NEVER SEEN A SCRIPT LIKE BAKRID SAYS ROHIT PATHAK