गौरव झा करेंगे जीतू भोजपुरिया के निर्देशन में फिल्म की शूटिंग, रक्षाबंधन को हुआ भव्य मुहूर्त मुंबई में

भोजपुरी सिनेमा में अपने विलक्षण प्रतिभा का लोहा मनवा चुके सिनेस्टार गौरव झा एक बार फिर नया धमाल मचाने जा रहे हैं, वह भी नए अंदाज में।  जी हाँ! रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर गौरव झा के लाजवाब अभिनय से सजी एक बहुत ही बेहतरीन भोजपुरी फिल्म “प्रोडक्शन नं०2” के निर्माण की घोषणा करते हुए मुंबई में भव्य मुहूर्त किया गया है। जिसका नाम अभी गुप्त रखा गया है। अतिशीघ्र ही फ़िल्म के नाम की घोषणा की जाएगी। इस फिल्म को बड़े कैनवास पर फिल्माया जाएगा, जिसका निर्देशन करेंगे ट्रेंडिंग भोजपुरी वीडियो अल्बम डायरेक्टर जीतू भोजपुरिया। इस फिल्म के निर्माता बी एस एंटरप्राइज & प्रमोद तिवारी हैं। इस फिल्म को थर्ड डोर एंटरटेनमेंट प्रस्तुत कर रही है। फ़िल्म के कुशल निर्देशन की बागडोर निर्देशक जीतू भोजपुरिया संभाल रहे हैं। फ़िल्म के लेखक धर्मेन्द्र सिंह हैं। संगीतकार राजेश सिंह राहत और गीतकार राजेश मिश्रा हैं। फ़िल्म पीआरओ रामचन्द्र यादव हैं। केंद्रीय भूमिका में गौरव झा अपने दमदार अभिनय का जौहर दिखाने वाले हैं। अन्य प्रमुख कलाकारों के नाम का खुलासा जल्द ही किया जाएगा। इस  फिल्म के निर्माण की योजना के तहत यह तो तय है कि दर्शकों को अब तक सबसे अलग जोनर की भोजपुरी फ़िल्म दर्शकों को देखने को मिलेगी। इस फ़िल्म की शूटिंग जल्द ही विभिन्न बेहतरीन लोकेशन पर शुरू की जाएगी।

रक्षाबंधन पर गौरव झा का नया धमाका, मुंबई में हुआ फ़िल्म “प्रोडक्शन नं०2” भव्य मुहूर्त


Random Photos

Mrs India Universe 2019 Press Conference By Tushhar Dhaliwal And Archana Tomer... Posted by author icon admin Nov 23rd, 2019 | Comments Off on Mrs India Universe 2019 Press Conference By Tushhar Dhaliwal And Archana Tomer
Vinay Pathak – Rajpal Yadav And Sanjay Mishra Film Mr Black Mr White Trailer Out... Posted by author icon admin Nov 4th, 2019 | Comments Off on Vinay Pathak – Rajpal Yadav And Sanjay Mishra Film Mr Black Mr White Trailer Out