ब्रिटिश पार्लियामेंट ने संदीप मारवाह को भारत गौरव पुरस्कार 2023 से किया सम्मानित

नोएडा फिल्म सिटी के संस्थापक और मारवाह स्टूडियोज के अध्यक्ष संदीप मारवाह ने न केवल अपने नाम एक और गौरवशाली पुरुस्कार किया है, बल्कि उन्होंने भारत को भी गौरवान्वित किया है, क्योंकि उन्हें हाल ही में ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ कॉमन्स में एक बार फिर से सम्मानित किया गया। मीडिया और मनोरंजन उद्योग में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान मिला। नौ बार विश्व रिकॉर्ड होल्डर, संदीप मारवाह ने बैरोनेस संदीप वर्मा, हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य, काउंसिलर सुनील चोपड़ा, साउथवार्क के मेयर और ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ कॉमन्स में सांसद वीरेंद्र शर्मा से पुरस्कार और पदक प्राप्त किया। राष्ट्र निर्माण में उनके बहुमूल्य योगदान हेतु उन्हें यह सम्मान मिला।
इस कार्यक्रम में 18 अलग-अलग देशों के प्रतिष्ठित दर्शकों ने भाग लिया, जो मारवाह की असाधारण उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए एक साथ आए थे। संस्कृति युवा संस्थान के वीरेंद्र शर्मा और पंडित सुरेश मिश्रा ने मीडिया और मनोरंजन उद्योग में मारवाह के उल्लेखनीय योगदान के बारे में बात की। अपने संबोधन में, संदीप मारवाह ने एक राष्ट्र को आकार देने और देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने में मीडिया और मनोरंजन उद्योग के महत्व पर जोर दिया।
संदीप मारवाह के नेतृत्व ने मीडिया और मनोरंजन उद्योग को आकार देने, महत्वाकांक्षी पेशेवरों के लिए अवसर पैदा करने और भारतीय संस्कृति को विश्व स्तर पर बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी दृष्टि ने मारवाह स्टूडियो की सफलता का मार्ग प्रशस्त किया है, जो कि मीडिया और मनोरंजन से संबंधित गतिविधियों के लिए एक विशाल केंद्र बन गया है।
“यह सम्मान न केवल मेरी उपलब्धियों का सम्मान है, बल्कि भारत में पूरे मीडिया और मनोरंजन उद्योग के लिए भी एक गर्व का क्षण है। यह भारत के मनोरंजन उद्योग की जीवंतता और विविधता को प्रदर्शित करता है, जिसने देश की वृद्धि और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।” बेहद खुश मारवाह ने यह बात कही।
मीडिया और मनोरंजन इंडस्ट्री में मारवाह के योगदान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है और कोई आश्चर्य नहीं कि यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उनके अनुकरणीय नेतृत्व और दृष्टि ने कई युवा पेशेवरों को प्रेरित किया है और उनके काम ने इंडस्ट्री पर एक महत्वपूर्ण प्रभाव छोड़ा है।
इस सम्मानित पुरुस्कार के लिए मारवाह को बधाई और उनके भविष्य के प्रयासों में सफलता के लिए हम सब की शुभकामनाएं।
संदीप मारवाह की सफलता की गाथा अब भी जारी है!

ब्रिटिश पार्लियामेंट ने संदीप मारवाह को भारत गौरव पुरस्कार 2023 से किया सम्मानित


Random Photos

DEEPIKA PADUKONE Give Sunil Kandare Senior PTI PHOTOGRAPHER AWARD At PHOTOGRAPHERS AWARDS FUNCTION At MUMBAI PRESS CLUB... Posted by author icon admin Jan 15th, 2020 | Comments Off on DEEPIKA PADUKONE Give Sunil Kandare Senior PTI PHOTOGRAPHER AWARD At PHOTOGRAPHERS AWARDS FUNCTION At MUMBAI PRESS CLUB