इल्फा अवार्ड्स २०२३ (इंडियन लुक अलाइक फ़िल्म अवार्ड ) आइला अस्सोसिएशन और वैशाली फिल्म क्रिएशंस प्रस्तुत आरिफ खान (जूनियर अनिल कपूर) ने भव्य आयोजन किया. फरहाद सामजी (डायरेक्टर – किसी का भाई किसी की जान), और यूएसए की अलका भटनागर को अवार्ड मिला

फ़िल्म जगत में स्टार्स तो शोहरत हासिल करते ही हैं, साथ ही उनके कई हमशक्ल भी लोगों में अपनी पहचान स्थापित कर लेते हैं और इसे जीविका का साधन बना लेते हैं। एक ऐसे ही आर्टिस्ट हैं आरिफ खान जिन्हें अनिल कपूर के हमशक्ल के रूप में जाना जाता है। आरिफ खान अनिल की कई फिल्मों में उनके बॉडी डबल भी बन चुके हैं। आरिफ खान पिछले कई वर्षों से इल्फा ( इल्फा ) इंडियन लुक अलाइक फ़िल्म अवार्ड्स २०२३ का भव्य आयोजन करते आ रहे हैं। इस वर्ष आरिफ खान ( जूनियर अनिल कपूर ) ने और अशोक सक्सेना (आयला अस्सोसिएशन और वैशाली फिल्म क्रिएशंस ने मुम्बई के मुक्ति कल्चरल हॉल में इल्फ़ा अवार्ड्स   (इंडियन लुक ए लाइक फिल्म अवार्ड्स २०२३) को प्रस्तुत किया जहां चीफ गेस्ट के रूप में सलमान खान की फ़िल्म किसी का भाई किसी की जान के निर्देशक फरहाद सामजी उपस्थित थे जिनके हाथों काफी लोगों को सम्मानित किया गया।

जूनियर अनिल कपूर आरिफ खान और बी एन तिवारी ने दीप प्रज्वलित करके प्रोग्राम की शुरुआत की। कई हस्तियों ने इस अवार्ड शो को दिल से मुबारकबाद दी। यहां गुरु जी, संजय बेड़िया, आसिफ खत्री जैसी हस्तियां मौजूद रहीं। आरिफ खान ने कहा कि आसिफ खत्री और सोहेल खंडवानी साहब ने और करेन टेरी रज़ा ने भी आइला एसोसिएशन की लॉक डाउन में काफी लोगों की मदद की।

जैकी श्रॉफ, रज़ा मुराद, जॉनी लीवर, अनूप जलोटा, सुनील पाल, एहसान कुरैशी, ज़ीनत कुरैशी इत्यादि ने वीडियो मैसेज के जरिये आरिफ खान को इस समारोह के लिए बेस्ट विशेज़ दिया। सीनियर ऎक्टर रमेश गोयल को भी सम्मानित किया गया, साथ ही इस अवार्ड फंक्शन की होस्ट मोना थीं।

आरिफ खान ने बताया कि बी एन तिवारी के माध्यम से सलमान खान, अमिताभ बच्चन इत्यादि ने लॉक डाउन में हमारी संस्था के काफी सदस्यों की मदद की।

प्रेमा अरुण ने भी इस फंक्शन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

आरिफ खान ने कहा कि पिछले दो साल से हम यह अवार्ड फंक्शन नही कर पा रहे थे, लेकिन अशोक सक्सेना ने काफी हेल्प की और उनके हौसले की वजह से हम यह शो कर पाए, मैं ६ दिन से सो नहीं पाया हूँ लेकिन इस अवार्ड फंक्शन की तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ी।

सबसे पहले बी एन तिवारी को यह अवार्ड दिया गया। आरिफ खान ने अपने गुरु सुधीर सिन्हा का भी आभार जताया जिन्होंने पहली बार उन्हें ब्रेक दिया और अब तक वह ३००० शोज़ कर चुके हैं।अशोक दुबे का अवार्ड राजा भाई ने स्वीकार किया। गंगेश्वर लाल श्रीवास्तव को भी सम्मान मिला। दीपू शर्मा ने परफॉर्म किया और उन्हें पुरुस्कृत भी किया गया।

अर्चना शर्मा को अवार्ड अली खान ने दिया। खत्री फाउंडेशन के आसिफ खत्री को सम्मान मिला। शिक्षा दान अभियान के कर्ताधर्ता राजेश श्रीवास्तव को भी सम्मानित किया गया जो आइला फाउंडेशन के गरीब बच्चों की शिक्षा की फीस देते हैं। डॉ निहाल, डॉ फारूकी ने कोरोना काल मे इंसानियत का फर्ज अदा किया, उन्हें भी इनाम मिला।

सिंगर दिव्यानि जी,  अली खान को अवार्ड मिला, उन्होंने कई लोगो को ट्रॉफी भी दी।

निर्देशक अज़हर हुसैन, खली के हमशक्ल, ऎक्ट्रेस ममता सक्सेना,  कश्मीर से आई सिंगर ऋतु भी सलूट अवार्ड के हकदार बने।

अशोक सक्सेना की कंपनी वैशाली फ़िल्म क्रिएशन्स के २५ साल पूरे होने पर केक कटिंग भी की गईं यहां सीरियल भाभी जी घर पर हैं के कलाकार प्रेम चौधरी भी मौजूद थे। उन्हें भी सम्मान स नवाज गया।

पूनम पाण्डेय, मेहंदी रज़ा और उनकी पत्नी को भी सम्मान मिला।

वाइस ओवर आर्टिस्ट अहमद सय्यद, अमरावती से आए बाबा संजय दत्त को भी अवार्ड मिला। वसीम श्रुति ने पठान के गीत पर डांस किया। डिज़ाइनर आरिफ अहमद का अवार्ड उनके भाई आबशार को फिरदौस जी ने दिया। चार्ली चैपलिन भी सम्मानित किये गए। लीना हलदर बोस, विनय फर्नांडीज, विनोद खन्ना के हमशक्ल कादर, दीपू शर्मा को अवार्ड मिला।

अशोक सक्सेना की संस्था की ओर से आरिफ खान, बी एन तिवारी और रमेश गोयल को शॉल, गुलदस्ता भेंट किया गया।

अमेरिका में रह रही भारतीय सिंगर अलका भटनागर का अवार्ड रमाकांत मुंडे ने लिया। रमाकांत मुंडे को भी सेलिब्रिटी फोटोग्राफर के रूप में सम्मानित किया गया। मुंडे मीडिया इस समारोह का ऑफिशियल मीडिया पार्टनर था।

इस प्रोग्राम मे कल्पना चावला, कंचन का भी भरपूर सहयोग रहा।

फरहाद सामजी को बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड मिला। अंत मे स्टेज पर आरिफ खान ने राम लखन के हिट गीत पर डांस करके माहौल खुशनुमा बना दिया।

———-छायाकार : रमाकांत मुंडे मुंबई

 

इल्फा अवार्ड्स २०२३ (इंडियन लुक अलाइक फ़िल्म अवार्ड ) आइला अस्सोसिएशन और वैशाली फिल्म क्रिएशंस प्रस्तुत आरिफ खान (जूनियर अनिल कपूर) ने भव्य आयोजन किया. फरहाद सामजी (डायरेक्टर – किसी का भाई किसी की जान), और यूएसए की अलका भटनागर को अवार्ड मिला





Random Photos

First Look – NRI Diary starring Aman Verma... Posted by author icon admin Feb 2nd, 2020 | Comments Off on First Look – NRI Diary starring Aman Verma