हर किसी की जुबान पर है चेतान्शी का गाना

भिवानी। भिवानी जिसे कभी खेल नगरी कहा जाता था अब यह नगरी फिल्मी दुनिया मे भी नई अहम भूमिका अदा करने लग गई है। यहां की 11 वर्ष की चेतान्शी  का डांस इन दिनों यू ट्यूब पर खूब छाया हुआ है। यू ट्यूब पर उनका एक नया गाना आया हुआ है। इस गाने में हुआ डांस खूब वायरल हो रहा है “खुद में खो के खुद में पाना” पर चेतान्शी ने ऐसा डांस किया है कि लोगो को खूब पसंद आ रहा है। लोग अदाकारा चेतान्शी को खुब आशीर्वाद दे रहे है। उनका मानना है कि ऐसा डांस आने वाले समय मे भिवानी का नाम खूब रोशन करेगा।

चेतान्शी ऐसी प्रतिभावान है कि 2 दिन में ही उसने हिमाचल में इस पूरे गाने की शूटिंग को पूरा किया है। शूटिंग के दौरान उनकी टीम ने कड़ी मेहनत की है।

गाने के प्रोड्यूसर संजय शर्मा बाबा का कहना है कि हिमाचल में हुई ये शूटिंग केवल मात्र 2 दिन में पूरी हुई है और आने वाले समय मे चेतान्शी नई वेब सीरीज में भी दिखाई देगी।

चेतान्शी का कहना है कि एक्शन मूवीज उन्हें ज्यादा पसंद है इसलिए कोशिश करेगी कि एक्शन मूवीज में वे काम करे ताकि भिवानी का नाम हो सके। उनका कहना है कि पढ़ाई के साथ साथ जब वे मात्र 3 वर्ष की थी तब से ही उन्होंने डांस शुरू कर दिया था। डांस ओर एक्टिंग का ऐसा समा बंधा की अब वे जल्द ही वेब सीरीज पर  भी आएंगी।

बाइट चेतान्शी , एक्टर  वी ओ 3 निर्माता निर्देशक संजय शर्मा (बाबा) ने बताया कि बेहतरीन म्युज़िक वीडियो “उड़ चली” प्लेनेट 9 प्रोडक्शंस के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज होकर लोकप्रिय हो रहा है। इस गाने को खूब देखा और सराहा जा रहा है। सिंगर जैस्मिन की आवाज में इस खूबसूरत गीत को श्रोताओं और दर्शकों का प्यार मिल रहा है।

कृष्णा भारद्वाज द्वारा लिखे गीत को सुखबीर वर्मा ने संगीत से सजाया है। इसके खूबसूरत वीडियो में चेतान्शी बेहद हसीन लग रही हैं। गाने के डीओपी रविन्द्र, मेकअप आर्टिस्ट संजना और लाइन प्रोड्यूसर बिट्टू बादशाह हैं।

निर्माता निर्देशक संजय शर्मा (बाबा) ऑर्बिट 9x फिल्म्स ने बताया कि उड़ चली गीत को जैस्मीन ने बड़ी मधुरता से गाया है। इसकी लोकेशन शानदार है और चेतान्शी ने गाने के भाव और जज़्बात को बखूबी पर्दे पर पेश किया है।

बाइट प्रोड्यूसर संजय शर्मा बाबा

वही चेतान्शी के पड़ोस में रहने वाली व उनकी माता ईशा चौधरी के साथ प्रोफेसर  रेखा शर्मा का कहना है कि चेतान्शी बचपन से ही इस ओर आना चाहती थी। उसमें इस तरह के गुण देखकर उन्होंने उसे इसी फील्ड में भेज दिया ताकि वह खूब नाम कमा सके और उसकी शुरुआत हो भी चुकी है।

यहां यह भी बता दे कि चेतान्शी की माता ईशा चौधरी भिवानी के राजकीय कॉलेज में प्रोफेसर है। बच्चो को शिक्षा देने का काम करती है। उनकी बेटी में एक्टिंग व डांस के गुण देखकर उन्होंने उसे इस  तरह के प्रोफेशन में भेज दिया। आज चेतान्शी ऐसा चेहरा बन गई है कि भिवानी के हर व्यक्ति की जुबान पर चेतान्शी का नाम है।

   

हर किसी की जुबान पर है चेतान्शी का गाना


Random Photos

ABP News Celebrates 15 Sizzling Years Of Sansani... Posted by author icon admin Nov 23rd, 2019 | Comments Off on ABP News Celebrates 15 Sizzling Years Of Sansani