एनआरआई प्रोड्यूसर मिलिंडा बी डोगरा, निर्देशक जय डोगरा, भूपेश खन्ना की फिल्म ‘आस्था छठी मइया’ की शूटिंग शुरू प्रयागराज में

एवं भूपेश खन्ना (Bhupesh Khanna), निर्देशक जय डोगरा (Jay Dogra) व भूपेश खन्ना लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की महिमा पर आधारित हिंदी फिल्म ‘आस्था छठी मइया’ (Aastha Chhathi Maiya) का निर्माण कर रहे हैं। इस फिल्म में भोजपुरी फिल्मों की सुपर स्टार एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) और बॉलीवुड एक्टर पुनीत सिंह (Puneet Singh) मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश की पावन धरती प्रयागराज (Pyagraj)  में ग्रैंड मुहूर्त करके शुरू की गई है। कैलिफोर्निया (यूएसए) [California (USA)] की एनआरआई प्रोड्यूसर मिलिंडा बी डोगरा, निर्देशक जय डोगरा व भूपेश खन्ना ने श्री गणेश जी की विधिवत पूजा अर्चना करके तथा नारियल तोड़कर ग्रैंड मुहूर्त संपन्न किया। तदोपरांत लाइट, कैमरा, एक्शन के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू की गई है। इस फिल्म पूरी शूटिंग प्रयागराज के विभिन्न क्षेत्रों की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि ट्राई डॉट प्रोडक्शन (TRI DOT Production) एवं बीके प्रोडक्शन (यूएसए) [BK Production (USA)] के बैनर तले निर्माण की जा रही   फिल्म ‘आस्था छठी मइया’ की निर्मात्री मिलिंडा बी डोगरा एवं निर्माता भूपेश खन्ना हैं। निर्देशक जय डोगरा व भूपेश खन्ना हैं। लेखक जय डोगरा हैं। डीओपी विकास जोशी, सेकेंड डीओपी सुनील वानखेड़े हैं। ईपी अरविन्द यादव, लाइन प्रोडूसर सौरभ द्विवेदी, कस्टिंग डायरेक्टर सिमरन पांडेय, प्रोडक्शन कंट्रोलर शुभम सिंह, केसरी नंदन हैं। पीआरओ रामचन्द्र यादव (आरआरजे मीडिया) व हिमांशु यादव हैं। मुख्य कलाकार पुनीत सिंह, काजल राघवानी, समता सागर, ऐश्वर्या राज भाकुनी, अमित सिन्हा, मुक्तेश्वर ओझा, मनतशा जावेद, सिमरन पाण्डेय, राजमनी त्रिपाठी, शुभांगी हैं।

गौरतलब है कि विदेशी महिला फ़िल्म निर्मात्री मिलिंडा बी डोगरा भारतीय संस्कृति के प्रभावित होकर छठ माता की महिमा पर आधारित फिल्म ‘आस्था छठी मइया’ का निर्माण कर रही हैं। उन्होंने छठ पूजा मे शामिल होकर छठ मइया की महिमा एवं व्रत के बारे में बारीकी से गहन अध्ययन किया है। उनका मानना है कि लोक आस्था का प्रतीक छठ माता की पूजा देश-विदेश के लोग भी ज्ञात कर सकें। इस फिल्म का इंग्लिश भाषा में डब करके तथा इंग्लिश सबटाइटल के साथ विदेशों में भी रिलीज की जाएगी।

एनआरआई प्रोड्यूसर मिलिंडा बी डोगरा का कहना है कि ‘जब हम भारत आए थे तो यहाँ देखा कि बहुत सुंदर छठ मइया का पर्व अस्था विश्वास और श्रद्धा पूर्वक मनाया जाता है। फिर मैंने और भी ज्यादा पढ़ा तथा जाना कि कितना खूबसूरत कल्चर है भारत के बिहार, उत्तर प्रदेश का। ज्यादा जानकारी हासिल पर पता चला चौवालीस करोड़ लोग इस छठ पर्व को मनाते हैं। फिर लगा क्यों ना हम भी इस पर फिल्म बनाएं। कुछ लोग सनातन धर्म का तिरस्कार करते हैं, इसलिए हम स्वच्छ तरीके से ये फ़िल्म बना रहे हैं। दादा अपनी पोती के साथ इस फ़िल्म को देख सकते हैं। ससुर अपनी बहू के साथ ये फ़िल्म देख सकते हैं।’

 

अमेरिकन प्रोड्यूसर मिलिंडा बी डोगरा, निर्देशक जय डोगरा, भूपेश खन्ना की फिल्म ‘आस्था छठी मइया’ की शूटिंग शुरू प्रयागराज में


Random Photos

Sanju Choudhary: A Leading Voice In The Digital Content Creator... Posted by author icon admin Mar 25th, 2026 | Comments Off on Sanju Choudhary: A Leading Voice In The Digital Content Creator