भोजपुरी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय का फेसबुक अकाउंट और पेज हैक, फैंस से की सावधान रहने की अपील

भोजपुरी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय के प्रशंसकों के लिए एक जरूरी खबर है। अभिनेता ने हाल ही में एक वीडियो साझा कर जानकारी दी है कि उनका आधिकारिक फेसबुक पेज और फेसबुक अकाउंट किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हैक कर लिया गया है।

संजय पांडेय ने वीडियो जारी करके बताया कि वे पिछले 10 दिनों से फेसबुक पर सक्रिय नहीं हैं। उन्होंने अपने फैंस और फॉलोअर्स को आगाह किया है कि यदि उनके नाम के फेसबुक प्रोफाइल या पेज से कोई भी संदेश प्राप्त होता है, तो उसे गंभीरता से न लें और न ही उसका कोई जवाब दें।

अभिनेता संजय पांडेय ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा, ‘मैं काफी आश्वस्त था क्योंकि फेसबुक ने मुझे ब्लू टिक दिया हुआ है, मेरे पेज पर 2.3 मिलियन और प्रोफाइल पर 75 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स थे। लेकिन फिर भी इसे बहुत ही चालाकी से हैक कर लिया गया है। आशंका है की हैकर इस अकाउंट का गलत इस्तेमाल ना करे।’

उन्होंने आगे कहा कि ‘वे अपने अकाउंट को वापस पाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और अपना ध्यान रखने की अपील की है।’

सोशल मीडिया पर इस खबर के आने के बाद भोजपुरी फिल्म जगत और उनके प्रशंसकों के बीच चिंता का माहौल है।

भोजपुरी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय का फेसबुक अकाउंट और पेज हैक, फैंस से की सावधान रहने की अपील


Random Photos

Ravi Kishen New Film MLA... Posted by author icon admin Jul 6th, 2017 | no responses
R-Vision Pvt Ltd Launches Their Latest Music Video Munde Bad Ne Saare... Posted by author icon admin Feb 28th, 2020 | Comments Off on R-Vision Pvt Ltd Launches Their Latest Music Video Munde Bad Ne Saare