माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का भोजपुरी गाना ‘मेहरी के नखरा’ ने 51 मिलियन व्यूज किया पार

भोजपुरी संगीत जगत में अपनी अदाकारी और गायकी से तहलका मचाने वाली सुपरहिट जोड़ी, एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर गोल्डी यादव ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के बैनर तले रिलीज हुए उनके सुपरहिट लोकगीत ‘मेहरी के नखरा’ ने यूट्यूब पर 51 मिलियन से अधिक व्यूज हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह गाना न केवल मिलियन क्लब का हिस्सा बना है, बल्कि सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। खास तौर पर महिला दर्शकों के बीच इस गाने ने जो लोकप्रियता हासिल की है, वह काबिले तारीफ है। ‘मेहरी के नखरा’ गीत की अपार सफलता के पीछे इसके बोल और संगीत का अद्भुत तालमेल है। इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने की थीम और इसके लिरिक्स महिलाओं के दैनिक जीवन, उनके मिजाज और उनके प्यारे नखरों को बेहद खूबसूरती से दर्शाते हैं। यही कारण है कि यह गाना शादियों, उत्सवों और पारिवारिक समारोहों की पहली पसंद बन गया है। गाने का संगीत सुनकर श्रोता थिरकने पर मजबूर हो जाते हैं। इसकी लय और सुर इतने कर्णप्रिय हैं कि लोग इसे बार-बार गुनगुना रहे हैं।

इस लोकगीत के वीडियो में भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री माही श्रीवास्तव अपनी मनमोहक अदायगी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रही हैं। माही ने इस गाने में ट्रेडिशनल इंडियन लुक कैरी किया है। उन्होंने सिल्वर वर्क वाला खूबसूरत लाल रंग का लहंगा-चोली पहना है, जिसमें वे बला की खूबसूरत लग रही हैं। उनके डांस मूव्स और एक्सप्रेशन्स ने फैंस का दिल जीत लिया है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत गाना ‘मेहरी के नखरा’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार अदायगी करके कयामत ढा रही हैं। इस गाने को गीतकार आशुतोष तिवारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार प्रियांशु सिंह ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव एंड रंजन, कोरियोग्राफर एम के गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

इस गाने को लेकर के एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘इस सांग को 51 मिलियन व्यूज पार करना मेरे लिए यह बेहद गर्व और खुशी का क्षण है। इस गीत को दर्शकों का इतना प्यार मिल रहा है। इस बेहतरीन प्रोजेक्ट का हिस्सा बनाने के लिए मैं रत्नाकर कुमार सर की आभारी हूँ।  इस हिट बनाने के लिए दिल से धन्यवाद फैंस और शुभचिंतकों को, जिनके समर्थन के बिना यह संभव नहीं था।’

वहीं सिंगर गोल्डी यादव ने भी अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ‘रत्नाकर कुमार सर के विजन और पूरी टीम की मेहनत का नतीजा है कि आज यह गाना 51 मिलियन क्लब में शामिल है। एक कलाकार के रूप में जब आपके काम को करोड़ों लोग सराहते हैं, तो वह अद्भुत एहसास होता है। सभी श्रोताओं को मेरा दिल से धन्यवाद।’

माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का भोजपुरी गाना ‘मेहरी के नखरा’ ने 51 मिलियन व्यूज किया पार