मुम्बई. डॉ कृष्णा चौहान द्वारा 7वें बॉलीवुड आइकॉनिक अवार्ड 2026″ का आयोजन 1 जून 2026 को अंधेरी वेस्ट मुंबई के मेयर हॉल में भव्य रूप से किया गया. इस अवसर पर चीफ गेस्ट दीपक पराशर, दिलीप सेन, सुनील पाल, बॉलीवुड की चर्चित प्लेबैक सिंगर ऋतु पाठक, ब्राइट आउटडोर मीडिया के योगेश लखानी, गिरीश थापर, रमेश गोयल, डॉ आदित्य सिंघानिया, केतन करांडे, वकील विक्रम जीत सिंह, की विशेष उपस्थिति रही. केसीएफ प्रस्तुत इस पुरस्कार समारोह में उन लोगों को सम्मानित किया गया जिन्होंने फिल्मी दुनिया मे अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है।
डॉ कृष्णा चौहान फाउंडर अध्यक्ष (KCF, Mumbai) द्वारा सजाये गए इस समारोह के अवसर पर कई कलाकारों ने अपनी गायकी और नृत्य भी पेश किया.
फिल्म निर्माता और समाजसेवी सी डी शेटे C D Shetye को मुम्बई के मेयर हॉल में आयोजित समारोह मे अवॉर्ड से सम्मानित किया गया जहां सी डी शेटे खास मेहमान के रूप में मौजूद थे. स्टेज पर शानदार केक काटकर उन का जन्मदिन भी मनाया गया। सी डी शेटे ने कहा कि मैं इस अवॉर्ड फंक्शन के आयोजक डॉ कृष्णा चौहान का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझे इस सम्मान से सम्मानित किया. वह पिछले 7 साल से इस प्रतिष्ठित समारोह का आयोजन करते आ रहे हैं.
बॉलीवुड आइकॉनिक अवॉर्ड 2026 का आयोजन पिछले सात सालों से होता आ रहा है. सम्मानित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यहां कई हस्तियों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई.
हाल ही में ‘7वें लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2026’ का भव्य आयोजन करने के बाद केसीएफ ने ऐसे सम्मान समारोह का आयोजन किया. ये प्रतिष्ठित पुरूस्कार प्राप्त करने वालों में डॉ आदित्य सिंघानिया, गायक एन के नरेश, गायक सागर आचार्य, आरजे आरती (आरजे आरती ने होस्ट भी किया), गीतकार विक्की नागर, संगीतकार वैष्णव देवा, रमेश गोयल, गिरीश थापर, केतन करांडे, वकील विक्रम जीत सिंह, दिनकर कपूर, पूजा मिश्रा, अंजलि पारेख, आकाश वैद्य, रितु श्रीवास्तव को भी इस सम्मान से नवाजा गया.
चीफ गेस्ट दीपक पराशर ने कहा कि डॉ कृष्णा चौहान विभिन्न क्षेत्र के कलाकारों को इस अवॉर्ड से सम्मानित करते हैं ये उनका बेहद अच्छा कदम है.
ब्राइट आउटडोर मीडिया के योगेश लखानी का डॉ कृष्णा चौहान ने खास तौर पर शुक्रिया अदा किया जिनका लगातार सपोर्ट उन्हें मिलता रहा. ब्राइट द्वारा अवॉर्ड समारोह की एलईडी होर्डिंग्स मुम्बई मे लगाइ जाती है.
फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर कृष्णा चौहान के इस सातवें शानदार अवॉर्ड शो की भव्यता देखने लायक रही. केसीएफ के बैनर तले आयोजित यह एवॉर्ड फंक्शन बॉलीवुड के लिए यादगार समारोह सिद्ध हुआ. डायरेक्टर व एवार्ड फंक्शन के किंग डॉ कृष्णा चौहान इस एवार्ड के साथ साथ बॉलीवुड आयकोनिक एवार्ड, बॉलीवुड लिजेंड एवार्ड, नारी शक्ति सम्मान, राष्ट्रीय रत्न सम्मान और महात्मा गांधी रत्न अवॉर्ड का आयोजन भी करते आ रहे हैं.
कृष्णा चौहान फाउंडेशन द्वारा प्रस्तुत इस जगमगाते एवार्ड फंक्शन में बॉलीवुड की प्रसिद्ध सेलिब्रिटीज़ शामिल हुईं जिन्हें सम्मानित किया गया.
![]()
![]()
7वें बॉलीवुड आइकॉनिक अवार्ड 2026″ से दीपक पराशर, दिलीप सेन, सुनील पाल, सिंगर ऋतु पाठक सम्मानित