Akshara Singh And Kallu Pair For The First Time On The Big Screen

बड़े परदे पर अक्षरा सिंह और कल्लू की जोड़ी पहली बार।

काफी समय से दर्शक जिस जोड़ी को बड़े परदे पर एक साथ देखना चाहते है उनकी वह तम्मना अब पूरी होने जा रही है.खूबसूरत अदाकारा अक्षरा सिंह और युवा स्टार अरविंद अकेला कल्लू की जोड़ी पहली बार बड़े परदे पर धमाल मचाने आ रही है.निर्देशक चंदन उपाध्याय की फ़िल्म ‘शुभ घड़ी आयो’ में यह जोड़ी दर्शको के बीच आएगी.सिलेमा फिल्म्स के बैनर तले इस फ़िल्म का निर्माण किया जा रहा है.इस फ़िल्म के गाने के रिकॉर्डिंग के साथ फ़िल्म का मुहूर्त मुंबई में किया गया है.

संगीतकार ओम झा और गीतकार प्यारेलाल कवि राज,कुंदन प्रीत द्वारा फ़िल्म का संगीत सजाया गया है.फ़िल्म के लेखक और निर्माता आशुतोष सिंह है.फ़िल्म के मुहूर्त के मौके पर कल्लू ने बताया ‘ यह फ़िल्म काफी अलग और बड़े पैमाने पर बनाई जा रही है फ़िल्म में अक्षरा जी मेरे अपोजिट है और अक्सर ही दर्शक हमे एक साथ देखना चाहते थे और अब अब वह पूरा होने जा रहा है.”

  

वही अक्षरा सिंह ने फ़िल्म के बारे में बताया’ यह फ़िल्म काफी अच्छी और एक नए सब्जेक्ट को लेकर बनाई जा रही है.निर्देशक चंदन उपाध्याय एक बहुत अच्छे निर्देशक है जिनके साथ मे पहली बार फ़िल्म करने जा रही हूं और साथ ही कल्लू जी के साथ भी पहली बार स्क्रीन शेयर करने जा रही है जिसके लिए काफी उत्त्साहित हूँ’.


Random Photos

Choreographer Sandip Soparrkar joins hands with Letsallhelp.org and adopts 2000 girls for their hygiene requirements for a year... Posted by author icon admin Feb 15th, 2020 | Comments Off on Choreographer Sandip Soparrkar joins hands with Letsallhelp.org and adopts 2000 girls for their hygiene requirements for a year