Director B S Ali’s Film Maya Ka Badla will be a film inspired by true events

सच्ची घटनाओं से प्रेरित फिल्म होगी निर्देशक बी एस अली की फिल्म “माया का बदला”

बॉलीवुड में इन दिनों रियलिस्टिक सिनेमा का दौर है जहां सच्ची घटनाओं से प्रेरित होकर फिल्मे बनाई जा रही है। अब इसी तरह की एक रियल घटना से इंस्पायर्ड फिल्म बनने जा रही है जिसका नाम है “माया का बदला”। निर्माता निर्देशक बी एस अली की इस फिल्म का भव्य मुहूर्त पिछले दिनों मुंबई में किया गया जहां फिल्म से जुड़ी पूरी टीम मौजूद थी। ग्रीन वर्ल्ड मीडिया प्रोडकशन के बैनर तले बनने जा रही इस फिल्म को लेकर बी एस अली बेहद उत्साहित हैं। यहां मीडिया से बात करते हुए बी एस अली ने कहा कि इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म की शूटिंग मुंबई में होगी जिसकी शूटिंग दिसम्बर के अंतिम सप्ताह से शुरू होगी और फिल्म को २०२० में रिलीज़ करने का प्लान है।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए कहा की माया का बदला हॉस्टल की कहानी पर बेस्ड है। यहां एक लड़की का मर्डर हो जाता है जिस रूम में कई और लड़कियां भी रहती हैं। इस लड़की की हत्या के बाद राज़ का खेल शुरू होता है। फिल्म दर्शको को बांध कर रखेगी और उन्हें कुछ सोचने पर भी मजबुर करेगी।

इससे पहले फिल्म “लव स्टोरी” प्रोड्युस कर चुके निर्माता निर्देशक बी एस अली ने कहा कि सस्पेंस थ्रिलर होने के बावजूद फिल्म में म्यूज़िक का भी बड़ा स्कोप है और फिल्म में 6 सिचुएशनल गाने हैं जो कहानी को आगे बढ़ाते हैं। फिल्म का संगीत जितेंद्र विश्वकर्मा ने दिया है जबकि एक गीत रिकॉर्ड हो चुका है।

निर्माता निर्देशक बी एस अली ने यहां आगे बताया कि यह फिल्म एक रियल घटना से प्रेरित है। हॉस्टल और बोर्डिंग स्कूलों के सन्दर्भ में कई तरह की खबरें आती रहती हैं मैंने उन्ही सच्ची घटनाओं को आधार बनाकर इसे बनाया है।

फिल्म के लिए कुछ कलाकारों का सिलेक्शन हुआ है जबकि कुछ और आर्टिस्ट का चुनाव बाकी है।


Random Photos

IAWA MS MRS INDIA 2019 Grand Finale With Mission Of Awareness Against Cancer... Posted by author icon admin Oct 1st, 2019 | Comments Off on IAWA MS MRS INDIA 2019 Grand Finale With Mission Of Awareness Against Cancer