Manoj R Pandey’s Film Devra Superstar First Look Released On Social Media

मनोज आर पांडे की फिल्म देवरा सुपरस्टार का फस्ट लुक जारी

भोजपुरी फिल्मों के एक्शन सम्राट मनोज आर पांडे अपनी हाजि‍र जवाबी के लिए मशहूर हैं। ट्रोलर्स हों चाहे सेलिब्रिटी मनोज पांडे कभी भी किसी को जवाब देने से पीछे नहीं हटते। उनकी एक नयी फिल्म का पोस्टर पिछले दिनों रिलीज हुआ जो सोशल मीडिया में खुब चर्चा का विषय बना है। इस पोस्टर पर आरहे कमेंट पर मनोज आर पांडे अपने प्रशसकों को जबाब भी खुद दे रहे हैं।

इस फिल्म का नाम है देवरा सुपरस्टार जिसका निर्माण प्रेमचंद साहू फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले किया गया है।  देवरा सुपरस्टार फिल्म को अगले साल 2020 में रिलीज किया जायेगा लेकिन,फिल्म के चर्चे अभी ही जोरों पर हैं। कारण फिल्म का आकर्षक पोस्टर सोशल मीडिया में शेयर किया गया हैं। जिसके बाद से ही फिल्म के बारें में लोग बातें करने लगे है। पोस्टर में फिल्म के नायक मनोज आर पांडेय नायिका के होठों को काटते नजर आ रहे हैं। वहीं अकेले मोटर साईकल पर भी सवार हैं। इसी दृश्य को लेकर पोस्टर के चर्चे हो रहे हैं। फिल्म के निर्देशक अनिल एस मेहता ने फिल्म से जुड़ी कई जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि भोजपुरी फिल्म देवरा सुपरस्टार एक फैमिली ड्रामा मूवी हैं जो देवर और भाभी के रिश्तों पर आधारित हैं। समाज में देवर और भाभी के रिश्तों को लेकर के दो बातें की जाती हैं। पहला कोई देवर अपनी भाभी को माँ का दर्जा देता हैं तो कोई देवर अपनी भाभी के साथ हँसी मजाक करता हैं। ऐसी ही कहानी को लेकर देवरा सुपरस्टार का निर्माण किया गया हैं।  जिसमें देवर भाभी के सकारात्मक रिश्तें को फिल्माया गया हैं।

फिल्म में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के एक्शन सम्राट मनोज आर पाण्डेय ने देवर का किरदार निभाया हैंजबकि,बड़े भाई के रूप में अभिनेता व निमार्ता प्रेमचंद साहू पर्दे पर नजर आयेंगे।अभिनेत्री पलक सिंह ने भाभी के किरदार में दिखेंगी। फिल्म की नायिका हैं एश्वर्या झा और नीतू मौर्या। भोजपुरी फिल्मों में पहली बार प्रतिभा पाण्डेय का आइटम डांस देखने को मिलेगा। मुख्य खलनायक की भूमिका में दिवाकर तिवारी नजर आने वाले हैं।फिल्म की पूरी शूटिंग झारखण्ड में  की गयी हैं । इस फिल्म को लेकर अनिल एस मेहता ने बताया कि इस फिल्म को भारत के कई राज्यों में रीलिज की जायेगी।फिल्म के निमार्ता प्रेमचंद साहू, निर्देशक अनिल एस मेहता,कैमरामैन शंकर शर्मा,लेखक प्रेम,संगीतकार रवि तिवारी और आनंद मिश्रा व फाइट मास्टर मंगल फौजी हैं। फिल्म के डांस डायरेक्टर संजय चौधरी व अशोक हैं। इस फिल्म को बिहार बंगाल कलकत्ता नेपाल मुम्बई गुजरात पंजाब यूपी दिल्ली सहित कई राज्यों में रिलीज की जायेगी। अनिल एस मेहता ने यह भी कहा कि यह फिल्म साल की सबसे बड़ी म्यूजिकल हिट फिल्म साबित होगी।क्योंकि,इस फिल्म का म्यूजिक बहुत ही जबरदस्त हैं। इस फिल्म को लेकर मनोज आर पांडे कहते हैं यह फिल्म दुसरी फिल्मों से काफी हटकर है और लोगों का खुब मनोरंजन करेगी


Random Photos

Bhojpuri Rap Song Mai Ki Gaud Mein Released New Look Will Be Seen For The First Time... Posted by author icon admin Dec 23rd, 2019 | Comments Off on Bhojpuri Rap Song Mai Ki Gaud Mein Released New Look Will Be Seen For The First Time
Priyanka Singh’s Film Acid Inspires Change In Society And Thinking... Posted by author icon admin Jan 6th, 2020 | Comments Off on Priyanka Singh’s Film Acid Inspires Change In Society And Thinking