निर्देशक शेखर झा अपनी तीसरी फिल्म वेडिंग एनिवर्सरी में नाना पाटेकर और माहि गिल को एक साथ लेकर आ रहे हैं। 

बिहार के रहनेवाले शेखर एस झा १९९१ बैच के इंडियन रेवेन्यू सर्विस ऑफिसर हैं। शेखर झा को सिनेमा से बहुत लगाव रहा। इसलिए इन्होंने कई ड्रामा ,शार्ट फिल्म बनाई है । इन्हें संगीत ,डांस ,पेंटिंग ,एक्टिंग और कई चीज़ पसंद है। शेखर झा ने २००७ में एक दस्तक फिल्म बनाई और बाद में २०१२ में प्रेम मई फिल्म। शेखर झा अपनी तीसरी फिल्म वेडिंग एनिवर्सरी में नाना पाटेकर ,माहि गिल ,प्रियांशु चटर्जी को कास्ट किया।

यह एक रुपक कथा है और इसकी शूटिंग गोवा में की गई है।  यह फिल्म २४  फरवरी, २०१७ को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की कहानी है मुम्बई के रहनेवाले कपल कहानी (माही गिल ) और निर्भय की जो अपनी शादी की पहली एनिवर्सरी गोवा में मनाना चाहते हैं। पर ऐसा हो नहीं पाता है माही गोवा पहुच जाती है और एक अजनबी नागार्जुन (नाना पाटेकर ) से मुलाकात हो जाती है। इसके आगे क्या होता ये जानने के लिए फिल्म देखनी पड़ेगी।

  

इस फिल्म का संगीत मधुर है। इसके संगीतकार हैं अभिषेक रे और फिल्म में पाँच गीत हैं। इस फिल्म के प्रस्तुतकर्ता हैं भरत शाह।फिल्म के निर्माता हैं वी के प्रोडक्शन के कुमार वी महंत और अछूत नायक। ज़ी म्यूजिक कंपनी ने फिल्म का संगीत रिलीज़ किया है।


Random Photos

Actress Samikssha Batnagar Bags Best Actress Award At 12th Global Film Festival Noida... Posted by author icon admin Nov 28th, 2019 | Comments Off on Actress Samikssha Batnagar Bags Best Actress Award At 12th Global Film Festival Noida