प्रवेश लाल संग अंजना की होली 

होली के रंगीन मौसम के आते ही भोजपुरिया क्षेत्रो में होली के एल्बम की भरमार लग जाती है लेकिन बाजार पर वर्चस्व रहता है कुछ गिने चुने गायकों का ही । भोजपुरी के जुबली स्टार निरहुआ हर साल होली पर अपनी आवाज का जादू बिखेरते है और भोजपुरिया होली गानो में उनकी बादशाहत कायम रहती है । इस साल भी उनके होली का ऑडियो एल्बम रिलीज कर दिया गया है जो श्रोताओं के बीच धूम मचा रही है । हाल ही में उन गानो का वीडियो  शूट भी  किया गया । भोजपुरी की सुपर हिट जोड़ी दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे के साथ साथ प्रवेश लाल ने भी अपने गानो पर भोजपुरी की हॉट केक कही जाने वाली अभिनेत्री अंजना सिंह के संग जम कर होली खेला । उल्लेखनीय है कि भोजपुरी फिल्मो के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ इस होली में अपने श्रोताओं के लिए ला रहे हैं एक ऐसा एल्बम जिनके संगीतकार एक दो नहीं बल्कि चार चार हैं ।

चारो ही संगीतकार धनंजय मिश्रा , मधुकर आनंद , रजनीश मिश्रा और ओम झा की गिनती भोजपुरी के दिग्गज संगीतकारों में होती है । होली में पुरनका बीबी बंद करा द मोदी जी नाम के इस एलबम के गीतकार हैं प्यारे लाल यादव व आजाद सिंह । इस एलबम में निरहुआ के साथ साथ आम्रपाली दुबे , प्रवेश लाल यादव और प्रियंका सिंह ने भी अपनी आवाज दी है । निर्माता प्रवेश लाल ने अपनी म्यूजिक कंपनी निरहुआ म्यूजिक से इस एलबम को रिलीज किया है  और इसे अच्छी लोकप्रियता हासिल हो चुकी है । एल्बम के वीडियो रूपांतरण को कोरियोग्राफ किया है कानू मुखर्जी ने ।


Random Photos

APEKSHA MUSIC NEW SONG – CHINTAMANI WITH SINGER KAVITA PAUDWAL... Posted by author icon admin Jan 29th, 2020 | Comments Off on APEKSHA MUSIC NEW SONG – CHINTAMANI WITH SINGER KAVITA PAUDWAL
CONGRATULATIONS TO NIKITA RAWAL AS A CELEBRITY JUDGE IN MR N MRS FABB INDORE... Posted by author icon admin Dec 15th, 2019 | Comments Off on CONGRATULATIONS TO NIKITA RAWAL AS A CELEBRITY JUDGE IN MR N MRS FABB INDORE