पाकिस्तान में जय श्रीराम से विक्रांत बने गायक

भोजपुरिया बाहुबली विक्रांत सिंह को अब तक उनके फैन्स ने एक्शन और रोमान्स करते ही देखा है लेकिन विक्रांत का नया रूप लोगो तक पहुच रहा है । राजपूत फिल्म फैक्ट्री की रामनवमी पर रिलीज हो रही बहुचर्चित फिल्म पाकिस्तान में जय श्रीराम में विक्रांत ने खुद अपनी आवाज में एक गाना गाया है । निर्माता भूपेन्द्र विजय सिंह ने बताया कि यह एक प्रोमोशनल सांग है जिसे विक्रांत ने काफी खूबसूरती से और अपने अंदाज़ में गाया है । विक्रांत ने बताया कि किसी भी फिल्म में अपनी आवाज में गाना गाने का उनका पहला अनुभव काफी अच्छा रहा । विक्रांत सिंह राजपूत ने जिस गाने को गाया है उसके संगीतकार है खुद निर्देशक रमाकांत प्रसाद  जबकि गीतकार हैं  विनय बिहारी   ।

उल्लेखनीय है कि राजपूत फिल्म फैक्ट्री के बैनर तले निर्माता भूपेंद्र  विजय सिंह व बबलू एम गुप्ता की इस फिल्म के निर्देशक हैं रमाकांत प्रसाद । फिल्म में फिटनेस आइकॉन विक्रांत सिंह , बार्बी डॉल नेहा सिंह और बिग बॉस में भोजपुरिया पताका लहरा चुकी मोनालिसा मुख्य भूमिका में हैं । अन्य मुख्य कलाकारों में  अवधेश मिश्रा, बृजेश त्रिपाठी , बालगोविन्द बंजारा , धामा वर्मा ,  उल्हास कुड़वा , सुनीता सिंह , हीरा यादव , अनूप लोटा , जय मिश्रा , प्रेम प्रधान , सुजीत भट्ट , अशोक गुप्ता , पल्लवी कोली आदि मुख्य भूमिका में हैं । फिल्म के लेखक हैं वीरू ठाकुर ,कार्यकारी निर्माता हैं गौरव सिंह और प्रचारक है उदय भगत


Random Photos

Karishma Shetty won Iconic Celebrity Spiritual Coach at Midday Awards... Posted by author icon admin Feb 13th, 2020 | Comments Off on Karishma Shetty won Iconic Celebrity Spiritual Coach at Midday Awards