मोहब्बत बिखेरने आई अनारा 

भोजपुरी फिल्मो की सुपर स्टार अदाकारा अनारा गुप्ता इस इस शुक्रवार से मोहब्बत बिखेरने आ रही है वो भी यूथ सुपर स्टार प्रदीप पांडे चिंटू के साथ  । जी हां , दो दर्जन से भी अधिक फिल्मो में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुकी अनारा पहली बार चिंटू के साथ दिखेंगी । निर्मात्री माया यादव व निर्देशक प्रेमांशु सिंह की इस फिल्म में यु तो चिंटू के अपोजिट एक खूबसूरत अदाकारा काजल यादव भोजपुरिया परदे पर दस्तक दे रही है पर अनारा इस जोड़ी में तीसरा कोण बनकर दर्शको में अपने अभिनय की छाप छोड़ने को आतुर है । बहुचर्चित फिल्म मोहब्बत के बारे में अनारा ने बताया कि अपने कैरियर में पहली बार उनकी भूमिका ग्रे शेड लिए हुए है । मोहब्बत की तारीफ़ करते हुए अनारा ने बताया कि निर्देशक प्रेमांशु सिंह ने दर्शको की हर पसंद को कहानी के अनुसार इसमें पिरोया है । फिल्म का संगीत काफी कर्णप्रिय है । उल्लेखनीय है कि मोहब्बत इस साल की अनारा की पहली फिल्म है । उल्लेखनीय है कि मोहब्बत का निर्माण   कृष्णा  दीप एंटरटेनमेंट व् लक्ष्मी  मूवी एंटरटेनमेंट के बैनर तले  माया यादव व् हरिश्चन्द्र बी कनोजिया ने किया है जबकि निर्देशन की बागडोर संभाली है है  प्रेमांशु सिंह ने ।

फिल्म में प्रदीप पांडे चिंटू , काजल यादव , अनारा गुप्ता के साथ अवधेश मिश्रा , माया यादव , अनूप अरोरा , अयाज़ खान , बृजेश त्रिपाठी कृष्णा कुमार आदि मुख्य भूमिका में हैं ।


Random Photos

Karan Patel And Arshi Khan At AR Mrs India 2019... Posted by author icon admin Sep 18th, 2019 | Comments Off on Karan Patel And Arshi Khan At AR Mrs India 2019