Manish Chaturvedi playing shooter in Haseena 

हसीना में मनीष का खतरनाक अंदाज़

अंडर वर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के जीवन पर बनी अपूर्व लाखिया की फिल्म हसीना में भोजपुरी फिल्मो के चर्चित अभिनेता मनीष चतुर्वेदी का खतरनाक अंदाज़ देखने को मिलने वाला है । दो दर्जन से भी अधिक फिल्मो और कई धारावाहिकों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुके मनीष ने हाल ही में हसीना की शूटिंग पूरी की है । मूल रूप से पटना के रहने  वाले मनीष ने पटना रंगमंच से अपने कैरियर की शुरुआत की । लंबी कद काठी के ही मैन की छवि वाले मनीष भोजपुरी की कई हिट फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं और इन दिनों अपनी अगली फिल्म रफ़्तार की तैयारी में व्यस्त हैं । मनीष चतुर्वेदी ने बताया कि हिंदी फिल्म जगत , धारावाहिक जगत और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्रीज तीनो में तालमेल बिठाना थोड़ा मुश्किल होता है क्योंकि सेट का माहौल तीनो में अलग होता है ।

हसीना के अपने किरदार के बारे में उन्होंने कहा कि फिल्म में वे एक शूटर की भूमिका में हैं । उन्होंने हसीना में केंद्रीय भूमिका निभा रही श्रद्धा कपूर की तारीफ़ करते हुए कहा कि उनमें गजब की अभिनय क्षमता है और उन्होंने हसीना के किरदार को खुद में आत्मसात कर लिया है । अपूर्व लाखिया ने हसीना को वृहद् पैमाने पर शूट किया है । उन्होंने आगे बताया कि जुलाई में फिल्म के रिलीज़ होने के बाद उनके कैरियर का ग्राफ और आगे बढ़ेगा ।


Random Photos

KT Astrologer Predicted Market Crash In February Flash Crash In March – Credits Vedic Astrology... Posted by author icon admin Mar 6th, 2020 | Comments Off on KT Astrologer Predicted Market Crash In February Flash Crash In March – Credits Vedic Astrology