पर्पल पेबल पिक्चर्स में नेशनल अवार्ड का जश्न 

हॉलीवुड वॉलीवुड में सिक्का जमाने के बाद फ़िल्म निर्माण में उतरी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने निर्माण के आगमन के पहले साल में ही वो कारनामा कर दिखाया है जिसकी कामना हर कलाकार और निर्माता निर्देशक को होती है । बतौर निर्मात्री प्रियंका चोपड़ा व डॉ मधु चोपड़ा की पहली मराठी फिल्म वेंटिलेटर को तीन तीन नेशनल अवार्ड से नवाजा गया है । फ़िल्म के निर्देशक राजेश महपुस्कर को जहां बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड मिला है वही बेस्ट एडिटिंग और बेस्ट साउंड का राष्ट्रीय पुरस्कार भी वेंटिलेटर के खाते में गया है ।

जिस समय पुरस्कार की घोषणा हुई समय निर्मात्री प्रियंका चोपड़ा व डॉ मधु चोपड़ा दोनों ही अमेरिका में थी । इधर उनकी कंपनी पर्पल पेबल पिक्चर्स से जुड़े लोगों में हर्ष का माहौल दिखा । शनिवार की दोपहर मुम्बई के जुहू स्थित कार्यालय में नेशनल अवार्ड का जश्न मनाया गया जिसमे पर्पल पेबल पिक्चर्स से जुड़े पारस जानी , निकित शाह, पैट्रीना , प्रीति सिंह , सुरभी प्रधान , पर्पल पेबल पिक्चर्स के भोजपुरी फिल्मो से जुड़े एसोसिएट प्रोड्यूसर रवि शंकर जायसवाल , प्रचारक उदय भगत सहित ऑफिस के सारे स्टाफ मौजूद थे । इस मौके पर निकित शाह ने वेंटिलेटर की टीम व इसमें प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े लोगों का आभार भी व्यक्त किया । —–Uday Bhagat PRO


Random Photos

Rajesh Mittal’s Historic Film Shaheed Chandra Shekhar Azaad To Storm The Screens All Over On 24th January 2020... Posted by author icon admin Jan 5th, 2020 | Comments Off on Rajesh Mittal’s Historic Film Shaheed Chandra Shekhar Azaad To Storm The Screens All Over On 24th January 2020