संतोष मिश्रा , कल्पना , भोजपुरिया काका अरुण सिंह , के के गोस्वामी को भारतीय सेना ने किया सम्मानित 

सम्मानित हुए भोजपुरिया दिग्गज

भोजपुरी फिल्मो के जाने माने लेखक निर्देशक संतोष मिश्रा , भोजपुरिया गायकी में मुकम्मल स्थान हासिल कर चुकी गायिका कल्पना , नए गायकों को कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए भोजपुरिया काका के नाम से मशहूर अरुण सिंह व बच्चो के चहेते गबरू के के गोस्वामी को मुम्बई के मलाड में भारतीय थल सेना द्वारा आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया गया । उन्हें यह सम्मान कर्नल गुरुदेव सिंह व लेफ्टिनेंट कर्नल के जॉर्ज सिंह के हाथों प्रदान किया गया ।

उल्लखनीय है कि लेखक निर्देशक संतोष मिश्रा ने भोजपुरी की दो दर्जन से भी अधिक सुपर हिट फिल्मों का लेखन और पटना से पाकिस्तान  , बम बम बोल रहा है काशी सहित कई फिल्मो का लेखन के साथ साथ निर्देशन भी किया है । फिलहाल वे अगले महीने से निर्मात्री प्रियंका चोपड़ा , डॉ मधु चोपड़ा व नेहा शांडिल्य की फ़िल्म काशी अमरनाथ की शूटिंग शुरू करने वाले हैं । संतोष मिश्रा को मिले सम्मान पर काशी अमरनाथ की सम्पूर्ण टीम के साथ भोजपुरी फ़िल्म जगत की टीम ने भी उन्हें बधाई दी है ।———–Uday Bhagat(PRO)


Random Photos

BIRTHDAY CELEBRATION OF KAPIL KAUSTUBH SHARMA... Posted by author icon admin Nov 10th, 2019 | Comments Off on BIRTHDAY CELEBRATION OF KAPIL KAUSTUBH SHARMA