सोशल फिल्म मेकर ऋषिकेश पाण्डेय अब केवल ऋषि के नाम से काम करेंगे।

सामाजिक मुद्दों पर दर्जनों वीडियो बनाने वाला देश का एक्मात्र सोशल फिल्मकार

निर्देशक-निर्माता-लेखक और संगीत निर्देशक ऋषिकेश पांडे एक सोशल फिल्म मेकर के रूप मे अपनी पहचान को पुख्ता करना चाहते हैं। अब वह केवल ऋषि HRISHI के नाम से ही जाने जाएंगे खुद उन्होंने पिछले दिनों यह एलान किया। दरअसल उनका कहना है कि ऋषिकेश पाण्डेय नाम का एक और व्यक्ति फिल्मी दुनिया मे है जिसके कारण कभी कभी गलतफहमी पैदा हो जाती थी इसलिए उन्होंने अब केवल ऋषि के रूप मे खुद की पहचान कायम की है ताकि कोई गलतफहमी न हो।

ऋषि ने इंदौर शहर और भारत के लिए समर्पित कई शक्तिशाली सोशल अभियानों पर काम किया है। पिछले वर्ष जुलाई में, उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार के लिए वीडियो गीत ‘स्कूल चले हम’ का निर्देशन किया था। उन्का मानना है कि “फिल्म निर्माता समाज के दर्पण होते हैं, मैं सामाजिक मुद्दों पर कार्य करने की जिम्मेदारी लेता हूं। मैं सोशल वीडियो के ज़रिये छोटे-छोटे सामाजिक मुद्दे को सामने लाने की कोशिश कर रहा हूं, और मुझे उम्मीद है कि इससे भी समाज को जाग्रत किया जा सकता है। हमारे देश के विकास में मदद करने के लिए मैंने एक वीडियो गीत ‘स्कूल चले हम’ के साथ शुरूआत की, गायक शान ने इसे गाया मैंने कम्पोज़ किया और लिखा था।हाल ही में मैंने एक और वीडियो गीत खुले मे शौच करने के मसले पर बनाया, यह ओपन डेफ्केशन का प्रमुख सामाजिक मुद्दा है, हमने इंदौर में इस अभियान को शुरू किया है और मैं बेहद खुश हूं कि मेगास्टार अमिताभ बच्चन भी प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को समर्थन दे रहे हैं ।

ऋषि द्वारा बनाये गए वीडियो मे खुले में शौच रोकने के लिए लोगों को संदेश दिया जा रहा है। फिल्म निर्माता और संगीत निर्देशक ऋषि गीत भी लिखते है।ऋषि के प्रोडक्शन हाउस ने इंदौर शहर के लिए और भारतवर्ष के कई मुद्दों जैसे बस सेवा, रक्त दान, अंग दान, सड़क सुरक्षा और हेलमेट का उपयोग करने के लिए , नारी सशक्तिकरण और महिलाओं की इज़्ज़त करने पर प्रकाश डालने वाले कई वीडियो तैयार किये है।इसलिए उन्हें एक सोशल फिल्म मेकर का खिताब दिया जाना बेहतर होगा।मध्य प्रदेश के पन्ना मे उनका जन्म हुआ है जहां हीरे मिलते है और वहीं का एक हिरा ऋषि फिल्मी दुनिया मे बतौर मेकर,कम्पोज़र और रैपर चमक रहा है।दर्जनों सोशल इशूज़ पर वीडियो बना चुके ऋषि ‘स्कूल चले हम’ को इस वर्ष भी बनाने क इरादा रखते है और वह शान पर ही वीडियो शूट करेंगे।—- Akhlesh Singh PRO


Random Photos

Top 50 Indian Icon Awards one of the most Prestigious Award was held on 14th February 2020... Posted by author icon admin Feb 16th, 2020 | Comments Off on Top 50 Indian Icon Awards one of the most Prestigious Award was held on 14th February 2020
Dadasaheb Phalke Film Foundation Award 2017 Held on 7th May 2017 In Mumbai... Posted by author icon admin May 12th, 2017 | Comments Off on Dadasaheb Phalke Film Foundation Award 2017 Held on 7th May 2017 In Mumbai