अब लंदन की उड़ान भरेंगे निरहुआ आम्रपाली 

भोजपुरी फिल्मो के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और भोजपुरी फिल्मो की सुपर स्टार अदाकारा आम्रपाली दुबे अब बिहार यू पी और मुम्बई से निकल लंदन की उड़ान भरने वाले हैं । आप सोच रहे होंगे शायद उनकी कोई फिल्म लंदन में रिलीज़ होगी तो आप गलत है क्योंकि भोजपुरी फ़िल्म जगत में ऐसा पहली बार हो रहा है जब किसी फ़िल्म के लगभग 90 प्रतिशत फिल्मो की शूटिंग लंदन , बेल्जियम , ब्राजील सहित 5 अन्य देशों में की जाएगी । निरहुआ चलल लंदन नाम की इस फ़िल्म के लेखक हैं संतोष मिश्रा जबकि निर्देशक हैं चंद्रा पंत ।

पशुपति नाथ प्रोडक्शन के बैनर तले बनने जा रही इस फ़िल्म के निर्माता हैं सोनू खत्री और सूरज खड़का । जुबली स्टार निरहुआ ने बताया कि निरहुआ चलल लंदन भोजपुरिया परिवेश की कहानी पर ही आधारित फिल्म होगी जिसका किरदार विदेश से भी ताल्लुक रखता है । निर्माता सोनू खत्री ने बताया कि बजट और भव्यता के लिहाज से निरहुआ चलल लंदन भोजपुरी फ़िल्म जगत में मिल का पत्थर साबित होगी । फ़िल्म का मुहूर्त रांची में किया जा रहा है । फ़िल्म में जुबली स्टार निरहुआ और आम्रपाली दुबे के साथ मनोज टाईगर व देव सिंह की प्रमुख भूमिका है । फ़िल्म के प्रचारक हैं उदय भगत । निरहुआ चलल लंदन के अन्य कलाकारों और तकनीशियनों का चयन जल्द किया जाएगा ।   —-Uday Bhagat(PRO)


Random Photos

Vinay Pathak – Rajpal Yadav And Sanjay Mishra Film Mr Black Mr White Trailer Out... Posted by author icon admin Nov 4th, 2019 | Comments Off on Vinay Pathak – Rajpal Yadav And Sanjay Mishra Film Mr Black Mr White Trailer Out