शॉट फिल्‍में नए फिल्‍मकारों के लिए खोलता है संभावनाओं का द्वार : त्रिपुरारी शरण  

त्रि-दिवसीय पटना शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल (छोटा सिनेमा) संपन्‍न

पटना। सिने सोसाईटी पटना, बिहार आर्ट थियेटर और रंगमाटी के द्वारा संयुक्त रूप से कालीदास रंगालय, पटना में आयोजित पटना शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल (छोटा सिनेमा) के का समापन हो गया। फेस्टिवल के आखरी दिन आज श्री त्रिपुरारी शरण (आई. ए.एस.) पूर्व निदेशक, FTII; फिल्मकार द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्‍वरूप प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस दौरान श्री शरण ने फिल्मकारो को संबोधित करते हुए कहा कि शॉर्ट फिल्म नये फिल्मकारों के लिए नये संभावनओ के द्वार खोलता है।

उन्‍होंने कहा कि आज के दौर में फिल्मकारो के लिए माध्यम की बाढ़ की बाढ़ आ गयी है। फिल्मकार शॉर्ट फिल्म को बौद्धिक विकास के लिए अपनाने के साथ साथ व्यवसायिक रूप से भी अपना रहे है। नये फिल्मकारो को फिल्म बनाने गुण को समझाते हुए कहा कि अर्थपूर्ण सिनेमा के लिए प्रशिक्षण बहुत महत्व रखता है। उन्होने स्क्रिप्‍ट राईटीग के कुछ टिप्स भी फिल्मकारो को दिये। साथ ही ऐसे आयोजनो  की जरूरत और महत्व को भी रेखांकित किया एंव आयोजकों को आयोजन के सफलता के लिए बधाई भी दिया।

  

वहीं, आज के आयोजन की शुरूआत आंचलिक कथाकार फणिश्वर नाथ रेणु की कालजयी रचना संवदिया के प्रदर्शन से हुआ। संवदिया , हरगोविन्द नामक एक संदेशवाहक की कहानी है जो गाँव गाँव में संदेश पहुचाने का काम करता है।यह बाईस मिनट कि फिल्म थी जिसे अमरेश कुमार द्वारा निर्देशित किया गया था। दूसरी फिल्म अंडर द रॉक अमित मिश्रा द्वारा निर्देशित थी। यह फिल्म बच्चो के बीच बढ़ते नशे के लत को दर्शाती है। तीसरी प्रदर्शित फिल्म विकाश झा द्वारा निर्देशित थी। यह तीस मिनट की फिल्म ए बारगेन टिल डेथ आभाव में जीवन जी रहे एक प्रेमीयुगल के संधर्ष की कहानी है।  इसकेबाद अनुज कुमार रॉय निर्देशित फिल्म आत्म-ग्लानि का प्रदर्शन किया गया।

आज के आयोजन के पांचवी फिल्म के रूप में राज्यसभा चैनल द्वारा निर्मित पटना कलम चित्रकला शैली को दिखाता फिल्म पटना कलम का प्रदर्शन किया गया। यह फिल्म रवि राज पटेल द्वारा निर्देशित था। इसके बाद पिता पुत्र संबधो पर आधारित फिल्म अनुज कुमार रॉय द्वारा निर्देशित खामोशी ..द साईलेंट वर्ड को दिखाया गया, जिसे दर्शको ने खूब पसंद किया। आज के आयोजन के सातवे फिल्म के रूप मे दिदार कुमार निर्देशित फिल्म मेक मी बॉय अगेन को दिखाया गया। यह फिल्म राह चलती लड़कियो को आये दिन हेनेवाली परेशानियो को प्रदर्शित करता है।

आयोजन के समापन फिल्म के रूप में त्रेता युग में निर्मित रोहतास गढ़ के किला के विषेशताओ को दिखाती सुमन कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म रोहतास गढ़ का किला को दिखाया गया। पटना शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल (छोटा सिनेमा) के समापन समारोह के दौरान फिल्‍म विशेषज्ञ और सेवानिवृत आईएएस अधिकारी आर. एन. दास, कु. अनुपम , मो. सी.अंसारी, गौतम दास गुप्ता, यु.पी. सिंह, प्रदीप गांगुली, अभय सिन्हा,प्रेमलता मिश्रा, मिथलेश सिंह, रंजन सिन्‍हा, कुमार रविकांत, एजाज हुसैन, सुमन सौरभ, धर्मेश मेहता,वैभव विशाल आदि अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।


Random Photos

Trailer Launch Of Sabeer Samar Shah’s Horror Comedy Film Sabne Bana Di Jodi... Posted by author icon admin Jan 12th, 2020 | Comments Off on Trailer Launch Of Sabeer Samar Shah’s Horror Comedy Film Sabne Bana Di Jodi
POK – National Documentary song is going to make history in 2020... Posted by author icon admin Nov 27th, 2019 | Comments Off on POK – National Documentary song is going to make history in 2020