सिक्युवल फिल्मो की रानी बनी माही 

चार साल पूर्व जब प्रतिज्ञा 2 से सिक्युवल फिल्मो की शुरुआत हुई थी तब किसी ने सोचा नही था कि भोजपुरी में भी हिट फिल्मों के सिक्युवल फिल्मो का चलन बढ़ जाएगा । पिछले 4 साल में एक दर्जन सिक्युवल फिल्मो ने भोजपुरिया बॉक्स पर दस्तक दी है जिनमे कई सुपर हिट रही है । इन दिनों जहां एक सिक्युवल निरहुआ हिंदुस्तानी 2 बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है वही एक सिक्युवल ग़दर 2 काफी चर्चा में है । पिछले साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म ग़दर के इस दूसरे भाग में अपनी अदाकारी बिखेर रही माही खान भोजपुरी फ़िल्म जगत की एकमात्र अभिनेत्री है जो सिक्युवल फिल्मो का चौका लगाने जा रही है । माही खान ने बलमा बिहार वाला 2 से अपने कैरियर की शुरुआत की थी । उसके बाद उन्होंने ट्रक ड्राइवर 2 में अपने अभिनय का जादू बिखेरा ।

इन दोनों फिल्मो के बाद हाल ही में माही ने तू ही तो मेरी जान है राधा 2 की शूटिंग पूरी की है और फिलहाल ग़दर 2 में व्यस्त है । ग़दर 2 में माही पाकिस्तान में रह रही एक  हिन्दू लड़की के किरदार में है । माही खान ने बताया कि यह इत्तेफाक है कि उन्होंने अभी तक जो भी फिल्मे की है किसी ना किसी की सिक्युवल है । ग़दर 2 में अपनी भूमिका का खुलासा नही करते हुए उन्होंने कहा कि उनका किरदार दो देशों की संस्कृति का संगम है । ग़दर 2 में उनके अभिनय में कई शेड्स दर्शको को देखने के लिए मिलने वाले हैं । उल्लेखनीय है कि इंदिरा फिल्म्स इंटरनेशनल के बैनर तले बन रही ग़दर 2 के निर्माता संजय सिंह राजपूत व राजेश त्रिपाठी हैं जबकि संगीतकार व निर्देशक भोजपुरी फिल्मो के शो मैन कहै जाने वाले रमाकांत प्रसाद हैं । फ़िल्म में माही खान के विशाल सिंह , प्रमोद प्रेमी , किशन राय , सन्नी सिंह , निशा दुबे , श्रेया मिश्रा , पायल पांडे और भोजपुरिया सुल्तान के नाम से मशहूर राजू सिंह माही सहित कई नामचीन अभिनेता शामिल हैं ।   —–Uday Bhagat (PRO)


Random Photos

Mystique Events Mrs-Mr-Miss MYSTIQUE INDIA 2020 held at Dublin Square Phoenix Mall Kurla Organised by Juveria Nusrat... Posted by author icon admin Mar 5th, 2020 | Comments Off on Mystique Events Mrs-Mr-Miss MYSTIQUE INDIA 2020 held at Dublin Square Phoenix Mall Kurla Organised by Juveria Nusrat