कंप्लीट हुई काशी अमरनाथ

प्रियंका चोपड़ा की फ़िल्म निर्माण कंपनी पर्पल पेबल पिक्चर्स व डॉ नेहा शांडिल्य की कंपनी रेड क्वाटर्ज़ एंटरटेनमेंट की भोजपुरी फ़िल्म काशी अमरनाथ की शूटिंग एक महीने के मैराथन शेड्यूल के बाद झारखण्ड के खूबसूरत लोकेशन पर सम्पन्न हुई ।लेखक निर्देशक संतोष मिश्रा की इस फ़िल्म में काशी की भूमिका में जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ तथा अमरनाथ की भूमिका में मेगा स्टार रवि किशन हैं । निरहुआ के साथ सुपर स्टार अदाकारा आम्रपाली दुबे तो रवि किशन के साथ नवोदित अदाकारा सपना गिल हैं । अन्य प्रमुख कलाकारों में सुशील सिंह , गौरी शंकर , अनुप अरोरा ,  सोनिया मिश्रा , संजीव मिश्रा , ओ पी मिश्रा , सुनीता शर्मा व तुषार आदि शामिल हैं । प्रियंका चोपड़ा की यह दूसरी भोजपुरी फ़िल्म है इसके पहले उन्होंने बम बम बोल रहा है काशी का निर्माण किया था । कई खासियतों से भरी इस फ़िल्म की निर्माता प्रियंका चोपड़ा , डॉ मधु चोपड़ा , डॉ नेहा शांडिल्य है जबकि को प्रोड्यूसर डॉ नीला अखौरी और एसोसिएट प्रोड्यूसर रवि शंकर जायसवाल व कार्यकारी निर्माता महेश उपाध्याय हैं । फ़िल्म के प्रचार प्रसार का जिम्मा उदय भगत के पास है । जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने बताया कि काशी अमरनाथ की शूटिंग खुशनुमा माहौल में सम्पन्न हुआ है निर्देशक संतोष मिश्रा ने झारखंड की खूबसूरती का बखूबी चित्रण किया है । निरहुआ ने अपने सोशल साइट पर मस्ती के पलों की कई खूबसूरत तस्वीर भी शेयर की है । निर्देशक संतोष मिश्रा ने शूटिंग समाप्त होने के बाद अपनी तकनीकी टीम , निर्माण टीम और झारखंड सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है । निर्मात्री डॉ मधु चोपड़ा ने पूरी टीम को एक भव्य फिल्म के निर्माण हेतु बधाई दी है और झारखंड सरकार के प्रति आभार प्रकट किया है ।   ————Uday Bhagat(PRO)


Random Photos

Celebrity Singer Mr. Abhijeet Bhattacharya supports WEE – Women Entrepreneurs Enclave... Posted by author icon admin Feb 2nd, 2020 | Comments Off on Celebrity Singer Mr. Abhijeet Bhattacharya supports WEE – Women Entrepreneurs Enclave