Vikrant -Monalisa Starrer Pakistan Mein Jai Shree Raam Releasing Shortly

जल्‍द ही प्रदर्शित होगी विक्रांत-मोनालिसा की ’पाकिस्तान में जय श्रीराम’

भाजपुरी सिनेमा के फिटनेस आइकॉन विक्रांत सिं‍ह राजपूत की बहुप्रतिक्षित फिल्‍म ‘पाकिस्‍तान में जय श्रीराम’ शीघ्र ही प्रदर्शित होगी। इस फिल्‍म का निर्माण ‘गदर’ जैसी सुपर हिट फिल्‍म बना चुके भूपेंद्र विजय सिं‍ह की है। उनकी मानें तो यह फिल्‍म ‘गदर’ से भी आगे जाएगी। इस फिल्‍म को सिंगल थियेटर के अलावा मल्‍टीप्‍लेक्‍स में भी प्रदर्शित करने की तैयारी चल रही है।

इस फिल्‍म की खास बात ये है कि बिग बॉस सीजन 10 और नच बलिए से चर्चा में आई मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत फिर से लंबे समय बाद एक साथ नजर आ रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि छोटे पर्दे पर धमाल मचाने के बाद भोजपुरी पर्दे पर पहली बार इनकी केमेस्‍ट्री देखने को मिलेगी। इस जोड़ी की पिछली कई फिल्‍मों को दर्शकों ने काफी पसंद किया है।  फिल्‍म विक्रांत सिंह राजपूत और मोनालिसा के अलावा अवधेश मिश्रा, नेहा सिंह, हीरा यादव, धामा वर्मा, बालगोविंन्द बंजारा, प्रेम प्रधान, उल्हास कुडवे और सोनिया मिश्रा भी मुख्य भूमिका हैं।

फिल्‍म को लेकर विक्रांत कहते हैं कि यह उनके लिए अब तक की सबसे चुनौतीपूर्ण फिल्‍म है। इस फिल्‍म में कई ऐसी चीजें हैं, जो दर्शकों के लिए नया होगा। निर्देशक रामाकांत प्रसाद के साथ काम करने का अनुभव भी बहुत अच्‍छा रहा है। वे इंडस्‍ट्री के उम्‍दा निर्देशकों में से एक है। हमने इस फिल्‍म के लिए काफी मेहनत की है। ‘पाकिस्‍तान में जय श्रीराम’ कंप्‍लीट एक्‍शन और रोमेंटिक फिल्‍म है, जो भोजपुरिया दर्शकों को काफी पसंद आएगी।

वहीं, निर्माता भुपेन्द्र विजय सिंह और बबलू एम गुप्ता को पूरी उम्मीद है कि ये फिल्म ’गदर’ का रिकार्ड तोड़ेगी। अगर ऐसा होता है तो ’पाकिस्तान में जय श्रीराम’ इस साल की सबसे ज्यादा कारोबार करने वाली फिल्म साबित होगी। इससे भोजपुरी सिनेमा को निश्‍चय ही बल मिलेगा। फिल्‍म ‘पाकिस्तान में जय श्रीराम’ का संवाद और संगीत खुद रामाकांत प्रसाद ने तैयार किया है।———– रंजन सिन्‍हा की रिपोर्ट


Random Photos

DEEPIKA PADUKONE Give Sunil Kandare Senior PTI PHOTOGRAPHER AWARD At PHOTOGRAPHERS AWARDS FUNCTION At MUMBAI PRESS CLUB... Posted by author icon admin Jan 15th, 2020 | Comments Off on DEEPIKA PADUKONE Give Sunil Kandare Senior PTI PHOTOGRAPHER AWARD At PHOTOGRAPHERS AWARDS FUNCTION At MUMBAI PRESS CLUB