Filmstars & Friends Enjoyed  At Sangeeta Tiwari House For Ganpati Utsav

गणपति बप्‍पा के बहाने संगीता की पार्टी में मस्‍ती में डूबे सितारे

हर साल की तरह इस बार भी भोजपुरी की चर्चित अभिनेत्री संगीता तिवारी के घर गणपति बप्‍पा का आगमन हुआ है। इसी खुशी में संगीता ने भोजपुरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री से जुड़े अपने दोस्‍तों को अपने घर एक पार्टी में बुलाया, जहां उन्‍होंने गणपति बप्‍पा के बहाने जमकर मस्‍ती की। इससे पहले सबों ने संगीता के साथ गौरी पुत्र गणेश की पूजा – अर्चना व आरती कर आशीर्वाद लिया और बप्‍पा का प्रसाद मोद‍क ग्रहण किया, जिसके बाद पार्टी की शुरूआत हुई। पार्टी में शिरकत कर रही अभिनेत्री प्रियंका पंडित, अनारा गुप्‍ता, सीमा सिंह, निधि झा समेत अन्‍य सितारों ने तीखे पानी पुरी और चाट का भी स्‍वाद लिया। इसके अलावा मिठाईयों का भी लुत्‍फ उठाया।

हालांकि मुंबई में हो रही तेज बारिश ने उनकी पार्टी में विघ्‍न डालने की कोशिश की, मगर गणपति बप्‍पा की कृपा से उन्‍होंने फिर भी संगीता की पार्टी को जमकर एंज्‍वॉय किया। उन्‍होंने संगीता के घर के अंदर ही कई फिल्‍मी व गणपति बप्‍पा के गानों पर जमकर ठुमके लगाये। बाद में सभी लोगों ने संगीता को धन्‍यवाद दिया और कहा कि यूं तो भोजपुरी के कई सितारे अपने घरों में गणपति बप्‍पा को स्‍थापित करते हैं, मगर संगीता के घर इस उत्‍सव का अपना ही मजा है। वो इसलिए कि यहां सभी स्‍टार से इकठ्ठे होते हैं। एक तरह से संगीता के घर सबका गेट टूगेदर सा माहौल होता है, जो वाकई मजेदार और यादगार होता है।


Random Photos

Songs Of Hindi Film Mudda 370 J&K Film Releasing On 13 Dec 2019... Posted by author icon admin Dec 4th, 2019 | Comments Off on Songs Of Hindi Film Mudda 370 J&K Film Releasing On 13 Dec 2019