Actress Gehana Vasisth Announced Her Next Music Video Dil Kar Raha Hai

एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने अपने नेक्स्ट म्युज़िक विडियो ‘दिल कर रहा है’ का किया एलान !

टीवी और फिल्मो के साथ साथ वेब सीरिज में एक्टिंग में व्यस्त एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने अपने नेक्स्ट म्युज़िक विडियो ‘दिल कर रहा है’ का एलान किया है. इन दिनों अपने नए विडियो ‘या हबीबी’ की जबरदस्त सफलता की वजह से चर्चा में हैं. अपने नेक्स्ट म्युज़िक विडियो ‘दिल कर रहा है’ के एलान के मौके पर गहना ने मुंबई में एक प्रेस कांफ्रेंस रखी जहाँ मीडिया से बात करते हुए गहना ने कहा ‘दिल कर रहा है’ भी अस्मिता अधिकारी ने गाया है, इस गाने की भी वही यूनिट है. इसकी कोरिओग्राफर खुशबु पटेल हैं. इसके विडियो डायरेक्टर ह्रदय शंकर मिश्रा हैं और इसके प्रोड्यूसर सलीम शाह हैं. यह एक रोमांटिक नम्बर है जिस्समे ऐसी सिचुएशन है कि एक लड़की अपने बॉय फ्रेंड का इन्तेजार कर रही है. सज रही है संवर रही है उसके इन्तेजार में खोई हुई है. इस विडियो की एक प्रोपर स्टोरी लाइन है. लड़की का दर्द बढ़ रहा है और उसके जज़्बात का इज़हार इस गाने में किया गया है जो दर्शकों और श्रोताओं को बहुत पसंद आएगा. जल्द ही यह गाना रिलीज होगा.”

एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने यहाँ टिक टोक वालों से अपनी नाराजगी का इज़हार यूँ किया ”मुझे टिक टोक वालों से नफरत है. इसकी वजह यह है की लोग एन एस डी जाते हैं पुणे फिल्म इंस्टिट्यूट जाते हैं नुक्कड़ नाटक करते हैं थिएटर करते हैं एक्टिंग सीखते हैं तब फिल्मो या धारावाहिकों में काम करते हैं आजकल निर्माता लड़कियों से यह पूछते हैं कि आपके टिक टॉक पर इन्स्टा ग्राम पे कितने फोल्लोवेर्स हैं? आपके फैन पेज पे कितने फोलोवेर्स हैं अगर मुझे यही करना है तो मैं लाख रुपये खर्च करके यहाँ फोलोवेर्स की संख्या बढवाउ. टिक टॉक वालों को एक्टिंग करनी नहीं आती, डायलॉग उन्हें याद नहीं होते. टिक टॉक वाले एक्टिंग नहीं कर सकते.”

 

एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने नए साल की शुभकामनाएं देते हुए नव वर्ष पर अपनी व्यस्तता के बारे में बताया ”२०२० के १२ महीनो में मैं कम से कम ३६ प्रोजेक्ट्स रिलीज करने वाली हूँ. हाल ही में एक फिल्म कम्प्लीट की है जनवरी में मेरे पांच प्रोजेक्ट्स रिलीज होने वाले हैं. ”

मुंडे मीडिया ने इस प्रोग्राम की पी आर की जिम्मेदारी संभाली.



Random Photos

The annual day of the Children Welfare Centre High School and Clara’s College of Commerce was celebrated with Enthusiasm and... Posted by author icon admin Feb 18th, 2020 | Comments Off on The annual day of the Children Welfare Centre High School and Clara’s College of Commerce was celebrated with Enthusiasm and Gusto