Bhojpuri Film Sarfarosh Shooting Completed

भोजपुरी फिल्म ‘सरफ़रोश’ की शूटिंग  कम्पलीट।

भोजपुरी में भी अब लीक से हटकर फिल्में बनने लगी हैं वरना इस भाषा की अधिकतर फिल्मों में वही एक्शन, मारपीट, दस 12 गाने, बोल्ड दृश्य देखने को मिलते हैं मगर बिहार के रहने वाली महिला निर्माता शुभा सिंह मुबारकबाद की हकदार  हैं जिन्होंने भोजपुरी में देशभक्ति के जज्बे से भरी फिल्म “सरफरोश” बनाने की हिम्मत जुटाई है उन्होंने इस फिल्म को देश के लिए समर्पित किया है.

इस भोजपुरी फिल्म की शूटिंग सोनभद्र उत्तर प्रदेश में  शूटिंग कम्पलीट की गई । आयुषी सिने एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही इस फिल्म की निर्माता शुभा सिंह, निर्देशक मंजुल ठाकुर, लेखक अरविंद तिवारी हैं जबकि इस फिल्म में रितेश पाण्डेय, प्रवेश लाल यादव यामिनी सिंह ,दीपक भाटिया,नीरज शर्मा ,आयुषी सिंह,सोनू पांडेय,पंकज मेहताब,संगीत सिंह इत्यादि। नजर आयेंगे.  फिल्म का संगीत ओम झा ने दिया है.वंही गीतकार कवि प्यारे लाल  ,सुमित सिंह चंद्रवंशी,इत्यादि  है।

सरफरोश फिल्म के नाम से ही पता चलता है कि इस फिल्म में देश और देशभक्ति की बातें होंगी. निर्देशक मंजुल ठाकुर के अनुसार इस फिल्म में बेहद खतरनाक स्टंट है. भोजपुरी फिल्म की ऑडियंस के लिए यह फिल्म एक अलग अनुभव होगा. फिल्म की निर्माता शुभा सिंह का कहना है कि इस फिल्म का म्यूज़िक भी इसका प्लस पॉइंट होगा जिसमे देश भक्ति  गाने सुनने और देखने को मिलेंगे. ।

‘सरफ़रोश’ शब्द सुनते ही आपके दिल में सरफरोशी की तमन्ना जाग जाएगी और देश के लिए कुछ करने की भावना पैदा होती है. इसलिए इस फिल्म को लेकर भोजपुरिया दर्शकों में अभी से उत्सुकता जगी हुई है। फिल्म की पूरी टीम इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित है।जबकि फ़िल्म की प्रचार प्रसार पब्लिश मीडिया एजेंसी के टीम कर रही है।


Random Photos

Hrithik Roshan Visits To Seek Blessings At Mrs. Ira Biswajeet Durgotsav In Juhu... Posted by author icon admin Oct 7th, 2019 | Comments Off on Hrithik Roshan Visits To Seek Blessings At Mrs. Ira Biswajeet Durgotsav In Juhu