Industrialist Govind G. Wadhwani Met The Chief Minister of Uttarakhand

उद्योगपति गोविंद जी. वाधवानी ने की उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से मुलाकात

उत्तराखंड की हसीन वादियों में फिल्म की शूटिंग को लेकर चर्चा

उत्तराखंड फिल्मों की शूटिंग की एक नई और आकर्षक लोकेशन बनती जा रही है। पिछले कुछ समय में यहां सैकड़ों फिल्म और टीवी सीरियल की शूटिंग हो चुकी है। यहां सरकार फिल्मों की शूटिंग पर कई रियायतें भी दे रही है, सम्भवतः इसी लिए निर्माता निर्देशक यहां शूटिंग को प्राथमिकता देने लगे हैं।

मशहूर उद्योगपति गोविंद जी. वाधवानी ने हाल ही में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुलाकात की। ए के फायर फिल्म्स नामक प्रोडकशन हाउस के निर्माता गोविंद जी. वाधवानी ने सी एम से वहां अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में बात की।

गोविंद जी. वाधवानी ने कहा कि उत्तराखंड की हसीन वादियां

फिल्मों की शूटिंग के लिए बेहतरीन और खूबसूरत लोकेशन हैं। उत्तराखण्ड का प्राकृतिक सौन्दर्य फिल्मों की शूटिंग के लिए एकदम अनुकूल है। यहां का शांत माहौल हम जैसे फिल्म निर्माताओं को बेहद पसन्द आता है.

आपको बता दें कि उत्तराखण्ड में फिल्मों की शूटिंग से संबंधित सभी औपचारिकताएं एक हफ्ते के अंदर पूरी की जा रही हैं. देहरादून में मौजूद एयरपोर्ट का विस्तार भी किया जा रहा है. गोविंद जी. वाधवानी उत्तराखंड में फिल्मों की शूटिंग के लिए उत्साहित हैं।


Random Photos

Uddhav Thackeray Takes Oath As Maharashtra Chief Minister In Grand Ceremony... Posted by author icon admin Nov 28th, 2019 | Comments Off on Uddhav Thackeray Takes Oath As Maharashtra Chief Minister In Grand Ceremony